द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स: रामायण की भांति,अंगूठी पर केंद्रित, प्रकाश की जीत का कालजयी महाकाव्य

विचार I - धर्म (मिथक/अनुष्ठान)
12-10-2024 09:25 AM
Post Viewership from Post Date to 12- Nov-2024 (31st) Day
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2534 96 0 2630
* Please see metrics definition on bottom of this page.
द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स: रामायण की भांति,अंगूठी पर केंद्रित, प्रकाश की जीत का कालजयी महाकाव्य
क्या आप जानते हैं कि मेरठ के भैंसाली मैदान में राम लीला के दौरान रावण के पुतले से जुड़ी एक खास परंपरा है? यहां रावण का पुतला खड़ा करने से पहले उसे शराब और लड्डू का भोग चढ़ाया जाता है और फिर उसकी पूजा की जाती है। अगर भोग नहीं चढ़ाया गया, तो पुतला खड़ा नहीं हो पाता। इसलिए, लोग आज भी मानते हैं कि रावण ज़िंदा है। लंकेश का ज़िक्र आते ही अक्सर हमें अशोक वाटिका की भी याद आ जाती है, जहाँ पर हनुमान जी अपने छोटे से स्वरुप में माँ सीता को वापस प्रभु राम जी के पास ले जाने के लिए पहुचे थे। हालांकि माँ सीता पहले हनुमान जी से नहीं मिली थी, इसलिए हनुमान जी ने माँ सीता को प्रभु श्री राम के द्वारा उन्हें दी गई अंगूठी दिखाई। अपने पति की यह अंगूठी देखते ही माँ सीता को हनुमान जी पर विश्वास हो गया था। दिलचस्प रूप से ‘द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स" (The Lord of the Rings) नामक एक पश्चिमी कहानी भी एक अंगूठी के इर्द गिर्द ही घूमती है। रामायण और द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स दोनों की कहानी हमें अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देती हैं। द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स को 1937 से 1949 के बीच विभिन्न चरणों में लिखा गया था इस कहानी का मूल विषय अच्छाई और बुराई के बीच का संघर्ष है, जहाँ प्रकाश आशा, पवित्रता, साहस और भलाई का प्रतीक है, जबकि अंधकार निराशा, भ्रष्टाचार और दुष्टता का प्रतिनिधित्व करता है। तो आज, आइए इस महाकाव्य के बारे में विस्तार से जानते हैं। आज हम इसके मुख्य पात्रों और उनकी भूमिका को की भी खोज करेंगे। इसके अलावा, हम जानेंगे कि यह क्लासिक कैसे प्रकाश की अंधकार पर विजय का प्रतीक है। अंत में, हम इस कहानी के महत्व और इसके प्रति लोगों के प्रेम के कारणों पर चर्चा करेंगे।

"लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स" की कहानी एक जादुई दुनिया "मध्य-पृथ्वी" (Middle-earth) में शुरू होती है। यहाँ एक शांत जगह है, जहाँ हॉबिट्स (Hobbits) रहते हैं। इनमें से फ़्रोडो बैगिन्स (Frodo Baggins) नाम के एक हॉबिट को अपने चाचा बिल्बो (Bilbo) से एक ख़ास सुनहरी अंगूठी मिलती है। यह कोई साधारण अंगूठी नहीं होती: यह 'वन रिंग' (One Ring) होती है, जो बहुत ही शक्तिशाली और ख़तरनाक होती है। फ़्रोडो को बहुत बाद में इस अंगूठी की सच्चाई पता चलती है। गैंडाल्फ़ (Gandalf) नाम का एक जादूगर उसे सलाह देता है कि उसे अंगूठी को रिवेंडेल (Rivendell) ले जाना चाहिए। वहाँ विभिन्न जातियों के नेता मिलकर तय करेंगे कि इस अंगूठी का क्या किया जाए।
फ़्रोडो अपने दोस्तों: सैम (Sam), मेरी (Merry) और पिप्पिन (Pippin) के साथ रिवेंडेल की यात्रा पर निकल पड़ता है। लेकिन रास्ते में उन्हें रिंगव्रेथ्स (Ringwraiths) और नाज़गुल (Nazgûl), जैसे ख़तरनाक जीवों का सामना करना पड़ता है। ये सभी वन रिंग की तलाश में होते हैं।
कई मुश्किलों का सामना करते हुए, फ़्रोडो और उसके दोस्त रिवेंडेल अपने लक्ष्य तक पहुँचते हैं। वहाँ एक महत्वपूर्ण बैठक होती है, जिसे एल्रोन्ड परिषद (Elrond Council) कहा जाता है। इस बैठक में मध्य-पृथ्वी की कई जातियों के नेता एकत्र होते हैं और यह तय करते हैं कि वन रिंग को नष्ट कर देना चाहिए। फ़्रोडो बड़ी ही बहादुरी के साथ इस काम को करने का ज़िम्मा अपने ऊपर लेता है।

इस मिशन में उसकी मदद के लिए "फ़ेलोशिप ऑफ़ द रिंग" (Fellowship of the Ring) नाम का एक समूह बनाया जाता है। इस समूह में गैंडाल्फ़, लेगोलस (Legolas) , गिमली (Gimli) , आरागोर्न (Aragorn) (गोंडोर का असली उत्तराधिकारी), बोरोमीर (Boromir) और फ़्रोडो के हॉबिट दोस्त: सैम, मेरी और पिप्पिन शामिल होते हैं।
आइए अब द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स के विभिन्न पात्रों और उनकी ख़ूबियों को देखते हैं:
आरागोर्न: आरागोर्न, गोंडोर का असली राजा और एक महान योद्धा होता है। उसका पालन-पोषण रिवेंडेल में हुआ है। वह ड्यूनेडेन (Dúnedain) का नेता होता है, जिसे उत्तर के रेंजर्स (Rangers of the North) के नाम से जाना जाता है। वह निर्वासन (Exile) में जीता है, लेकिन अपने सिंहासन को वापस पाने के लिए हमेशा तैयार रहता है। गैंडाल्फ़ के बाद, आरागोर्न फ़ेलोशिप का नेता बन जाता है। उसे स्ट्राइडर (Strider), एलेसर (Elessar), एल्फ़स्टोन (Elfstone) और ड्यूनाडन (Dúnedain) जैसे नामों से भी जाना जाता है।
लेगोलास: लेगोलास मिर्कवुड (Mirkwood) के एल्विश राजा थ्रैंडुइल (Thranduil) का बेटा है। उसकी नज़रें तेज़ होती हैं और वह एक बेहतरीन तीरंदाज़ होता है। वह फ़ेलोशिप का हिस्सा है और गिमली नाम के एक बौने का करीबी दोस्त होता है।
गैंडाल्फ़ द ग्रे: गैंडाल्फ़ एक जादूगर है, जिसे हॉबिट्स के बीच अपनी मजाकिया अंदाज के लिए जाना जाता है। लेकिन वह मध्य-पृथ्वी के सबसे शक्तिशाली प्राणियों में से एक है। वह फ़्रोडो को अंगूठी की असली ताकत के बारे में बताता है और उसका मार्गदर्शन करता है। गैंडाल्फ़ फ़ेलोशिप का नेता होता है।
गोलम: गोलम, पहले अंगूठी का धारक था। इस अंगूठी ने उसे लंबी उम्र दी है। वह एक अंडरग्राउंड झील (Underground Lake) में एक द्वीप पर रहता है। एक दिन वह बिल्बो से अपनी अंगूठी हार जाता है और उसे वापस पाने के लिए बेताब हो जाता है। लेकिन वह सौरोन (Sauron) से डरता है और उसे अंगूठी का स्थान बता देता है। बाद में, वह फ़्रोडो का मार्गदर्शक बन जाता है।
सैमवाइज "सैम": सैम एक हॉबिट है। उसे ड्रेगन (Dragons) और बौनों (Dwarves) की कहानियाँ पसंद हैं। सैम भी फ़ेलोशिप का हिस्सा है और हमेशा फ्रोडो के साथ रहता है।
गिमली: गिमली लोनली माउंटेन (Lonely Mountain) का एक बौना है, जिसे गिमली सन ऑफ़ ग्लोइन (Gimli, Son of Glóin) के नाम से जाना जाता है। वह फ़ेलोशिप का सदस्य है और लेगोलास के साथ उसकी गहरी दोस्ती है।
फ्रोडो: फ़्रोडो को रिंग-बेयरर (Ring-bearer) कहा जाता है। उसे अपने चचेरे भाई बिल्बो से एक शक्तिशाली अंगूठी विरासत में मिलती है। गैंडाल्फ़ उसे चेतावनी देता है कि इस अंगूठी को शायर (Shire) में रखना ख़तरनाक हो सकता है। फ़्रोडो मोर्डोर (Mordor) में अंगूठी को नष्ट करने का काम लेता है, जहाँ इसे बनाया गया था। वह अपने दोस्तों ( गैंडाल्फ़, आरागोर्न, बोरोमीर, लेगोलास, गिमली, सैम, मेरी और पिप्पिन) के साथ इस ख़तरनाक यात्रा पर निकलता है।
बिल्बो बैगिन्स: बिल्बो बैगिन्स, एक अनोखा हॉबिट है, जिसे रोमांच पसंद है। उसका पहला रोमांचक सफर गैंडाल्फ़ और बौनों के एक समूह के साथ होता है, जिसमें गिमली के पिता ग्लोइन (Glóin) भी शामिल हैं। वह अपने बौने दोस्तों को बचाने के लिए लेगोलास के पिता के महल में दो हफ्ते छिपकर बिताता है।
सरुमन: सरुमन को पहले अच्छे पात्रों में से एक माना जाता था। वह गैंडाल्फ़ का सबसे भरोसेमंद साथी है। लेकिन, एक जादूई पत्थर (Magical Stone) के ज़रिए सौरोन से बात करने के बाद, सरुमन को लगता है कि सौरोन अच्छाई और बुराई की लड़ाई में जीत जाएगा। वह अपने साथियों को धोखा देता है और सौरोन की मदद के लिए ऑर्क्स (Orcs) की एक सेना बनाता है।
आइए अब जानते हैं कि "द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स" रौशनी और अंधकार के बीच की लड़ाई को किस प्रकार प्रस्तुत करती है?
"द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स", स्पष्ट रूप से अच्छाई और बुराई के बीच एक मज़बूत विभाजन को दर्शाती है। उदाहरण के लिए, ऑर्क्स को अक्सर, सुंदर एल्व्स (Elves) के विकृत रूप के रूप में देखा जाता है। मिनस मोर्गुल (Minas Morgul) का अंधेरा टॉवर, जहाँ नाज़गुल का दुष्ट भगवान निवास करता है, मिनस तिरिथ (Minas Tirith) के बिल्कुल विपरीत है। मिनस तिरिथ गोंडोर का गढ़ और राजधानी है, जिसे मानवता की आख़िरी उम्मीद माना जाता है।
डार्क लॉर्ड सौरोन द्वारा शासित मोर्डोर, गोंडोर और सभी स्वतंत्र लोगों के खिलाफ़ है। कुछ लोगों का मानना है कि अच्छाई और बुराई का यह स्पष्ट विभाजन बहुत चरम है, जबकि दूसरों का कहना है कि यह कहानी की संरचना के लिए आवश्यक है। टॉल्किन (Tolkien) इस विचार का उपयोग अपनी काल्पनिक दुनिया को वास्तविकता से जोड़ने के लिए करते हैं। धर्मशास्त्री फ़्लेमिंग रटलेज (Fleming Rutledge) एक अलग दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। वे सुझाव देते हैं कि टॉल्किन चाहते हैं कि हम समझें कि हमेशा अच्छाई और बुराई के बीच का अंतर करना आसान नहीं होता। यहाँ तक कि जिन लोगों को हम "अच्छा" मानते हैं, वे भी कुछ परिस्थितियों में बुरे कार्य कर सकते हैं।
ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स आज भी बेहद लोकप्रिय है। इन कारणों में शामिल हैं:
⦁ ➤ यादगार किरदार:
पाठकों को द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स के किरदार बहुत पसंद आते हैं। वे ख़ासतौर पर फ़्रोडो और सैम जैसे कमज़ोर किरदारों से जुड़ाव महसूस करते हैं। कई प्रशंसक सैम को सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं। इन किरदारों के साथ शानदार दृश्य पाठकों के दिलों को छू जाते हैं। लोग कहानी में वीरता और रोमांच के विषयों की सराहना करते हैं।
⦁ ➤ महाकाव्य गुणवत्ता: कई प्रशंसकों को लगता है कि द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स महाकाव्य, फ़ैंटसी और साहित्य में सबसे बेहतरीन कृतियों में से एक है। कुछ समीक्षाएँ चरित्र विकास और वीरता के बारे में बात करती हैं, जबकि अन्य इसकी समग्र उच्च गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
⦁ ➤ दोबारा पढ़ने की योग्यता: पाठकों को द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स को बार-बार पढ़ना अच्छा लगता है। यह किताब, लगभग 70 सालों से हमारे बीच मौजूद है, इसलिए कई प्रशंसकों ने इसे कई बार पढ़ा है। इस लंबे इतिहास ने एक मज़बूत प्रशंसक आधार बनाया है। लोकप्रिय फ़िल्म रूपांतरणों (Film Adaptations) ने भी किताबों में रुचि को फिर से जगाया है।
⦁ ➤ इमर्सिव एक्सपीरियंस (Immersive Experience): लोगों को ख़ासतौर पर यह पसंद है कि द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स कैसे उन्हें मध्य-पृथ्वी पर ले जाता है। लगभग 20% पाठक, इस कहानी को पढ़ते समय खुद को कहानी का हिस्सा मानते हैं। उन्हें इसे पढ़ने के दौरान समय का भी ध्यान नहीं रहता है। कई लोग, श्रृंखला समाप्त होने पर दुखी महसूस करते हैं।
इन सभी कारणों से, "द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स", आज भी एक अद्वितीय और लोकप्रिय कृति बनी हुई है, जो पाठकों को अपनी जादुई दुनिया में खींचती है और उन्हें एक अद्भुत यात्रा पर ले जाती है।

संदर्भ
https://tinyurl.com/ycwwtjh2
https://tinyurl.com/2x27z7vj
https://tinyurl.com/yrps8mrc
https://tinyurl.com/yktfk46n
https://tinyurl.com/ylqcbvvh

चित्र संदर्भ
1. द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स की अंगूठी और फ़्रोडो को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
2. द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स की किताबों को संदर्भित करता एक चित्रण (flickr)
3. फ़ेलोशिप ऑफ़ द रिंग के काल्पनिक सदस्यों को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
4. द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स: गोलम वीडियो गेम के दृश्य को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
5. द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स की अंगूठी (द वन रिंग) को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)