समय - सीमा 277
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1033
मानव और उनके आविष्कार 812
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
| Post Viewership from Post Date to 23- Apr-2025 (31st) Day | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 3272 | 66 | 0 | 3338 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
हमारे प्यारे शहर वासियों, आपमें से कई लोग इस बात से अवगत होंगे, कि हमारी धरती पर कुछ ऐसे जीव मौजूद हैं, जो दुनिया के सबसे बुद्धिमान जानवरों के रूप में प्रसिद्ध हैं। ये जीव,अपनी समस्याओं को सुलझाने, विभिन्न प्रकार के उपकरणों का उपयोग करने तथा जटिल सामाजिक संरचनाओं के अनुसार खुद को ढालने में आश्चर्यजनक रूप से सक्षम होते हैं। इन जीवों में चिंपैंज़ी (Chimpanzees), ओरांगुटान (Orangutans), डॉल्फ़िन (Dolphins), हाथी, कौवे और ऑक्टोपस (Octopuses) विशेष रूप से शामिल हैं। उदाहरण के लिए, यदि चिंपैंज़ियों की बात करें, तो यह देखा गया है, कि बीमार होने पर वे स्वयं, एक ऐसे पौधे का चुनाव करते हैं, जिसे खाकर वे खुद को ठीक कर सकते हैं। मनुष्यों की तरह ही, विभिन्न चिंपैंज़ी समूह, अपनी अनूठी संस्कृतियों का विकास कर सकते हैं। एक समय ऐसा माना जाता था कि केवल मनुष्य ही औज़ार बना सकते हैं, लेकिन प्राइमेटोलॉजिस्ट्स (primatologist) द्वारा यह देखा गया है कि अफ़्रीका (Africa) में स्वतंत्र रूप से रहने वाले चिंपैंज़ी, टीलों से दीमक पकड़ने के लिए लाठी का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही, वे अपने खुद के खिलौने और खेल विधियां बनाते हैं। चिंपैंज़ी, एस्पिलिया (Aspilia) पौधों की पत्तियों को चबाते हैं, जो परजीवी कीड़ों और जीवाणुओं को मारती है। पेट दर्द होने पर, वे वर्नोनिया (Vernonia) की टहनियों का रस पीते हैं, जो एंटीबायोटिक (Antibiotic) के रूप में काम करती है। तो आइए, आज हम, इन चलचित्रों के माध्यम से विश्व के कुछ सबसे बुद्धिमान जानवरों और उनकी व्यवहार संबंधी विशेषताओं को विस्तार से देखें। हम उपर्युक्त जानवरों के अलावा ये भी देखेंगे कि गिलहरी, तोते आदि जैसे जीव अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन कैसे करते हैं। इसके अलावा, एक अन्य वीडियो क्लिप के ज़रिए, हम यह जानेंगे कि क्या चीज़ें, चिंपैंज़ियों को इतना बुद्धिमान बनाती हैं।
संदर्भ:
https://tinyurl.com/yhwfbv5h
https://tinyurl.com/ynjr7dy5
https://tinyurl.com/3cyk37fv
https://tinyurl.com/2p9kjah9
https://tinyurl.com/2ma9xkrx
https://tinyurl.com/yd784jvx