समय - सीमा 277
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1033
मानव और उनके आविष्कार 812
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
क्रिकेट वर्तमान भारत में एक प्रमुख खेल के रूप में उभरा है। यहाँ पर क्रिकेट का जूनून इतना है कि लोग अपने सारे काम छोड़ कर क्रिकेट देखने लग जाते हैं। वर्तमान समय में आई.पी.एल. (Indian Premier League) क्रिकेट शुरू है जिसे प्रति दिन अनेकों लोग देखते हैं और रोमांचित होते हैं। क्रिकेट जगत में मेरठ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। खेल के सामान के अलावा यहाँ से कई खिलाड़ी भारतीय टीम में अपनी जगह बना चुके हैं और कई आई.पी.एल. जैसे महत्वपूर्ण खेल में मेरठ का नाम ऊँचा कर रहे हैं। क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और मेरठ का इसके प्रति योगदान वास्तविकता में सराहनीय है। दुनिया भर के कई खिलाड़ी मेरठ में बना बल्ला ही प्रयोग करते हैं तथा यहीं से बनी खेल से जुड़ी सामग्री का प्रयोग करते हैं। खेल के सामानों की यही उपलब्धता यहाँ पर युवाओं को एक अलग ही पहचान प्रदान करती है। यहाँ के सामानों का प्रयोग वो बड़े पैमाने पर करते हैं और खेलते हैं।
मेरठ के कुछ भारतीय टीम में खेलने वाले होनहार निम्नलिखित हैं-
प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, शिवम् मावी आदि इन खिलाड़ियों ने टीम में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। भुवनेश्वर कुमार व प्रवीण कुमार भारतीय टीम में लम्बे समय से अपना जौहर दिखा रहे हैं। प्रवीण कुमार की बोलिंग पर कितने ही महान खिलाड़ी अपना विकेट गँवा चुके हैं तथा इन्होंने भारत को कई मैच जीतने में भी मदद की है। भुवनेश्वर कुमार उत्तर प्रदेश टीम में ओपनर बॉलर के साथ ही ओपनर बैट्समैन की भी भूमिका निभा चुके हैं तथा भारतीय टीम में भी ये ओपनर बॉलर के रूप में उभर कर सामने आये। शिवम् मावी हाल ही में अंडर 19 वर्ल्ड कप खेले तथा ये भारत के अति तीव्र गति के बॉलर के रूप में उभरे हैं। ये 145 कि.मी. प्रति घंटा की गति से लगातार बॉल फेंकने की क्षमता रखते हैं। आई.पी.एल. में इनको 3 करोड़ रूपए में कोलकाता टीम द्वारा खरीदा गया। इस से यह पता चलता है कि ये कितने उम्दा किस्म के खिलाड़ी हैं। मेरठ इस प्रकार से खेल जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बना रहा है तथा इसका भारतीय क्रिकेट टीम में योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
1.https://www.hindustantimes.com/noida/noida-pacer-shivam-mavi-takes-a-long-stride-enters-rs-3cr-club/story-wpnGQyJtEOdmlZr00u35TN.html
2.https://wikivividly.com/wiki/Akshdeep_Nath
3.https://www.sportskeeda.com/cricket/bhuvneshwar-kumar-meerut-s-good-boy
4.https://en.wikipedia.org/wiki/Praveen_Kumar
5.https://www.youtube.com/watch?v=pahaRQFjlSo