समय - सीमा 277
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1033
मानव और उनके आविष्कार 812
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
वर्तमान काल में मत्स्य पालन एक प्रमुख व्यवसाय के रूप में और एक प्रमुख शौक के रूप में निखर कर सामने आ रहा है। लोग अपने घरों में रंग-बिरंगी मछलियाँ कांच के मछलीघर में रखते हैं। आज अगर मेरठ में देखा जाए तो इस प्रकार की अनेकों मछलियाँ हमें विभिन्न घरों की टंकियों में देखने को मिल जाएंगी। मेरठ में आज यह एक प्रमुख व्यवसाय के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। इन मछलियों में मेरठ व आस-पास के क्षेत्र में पायी जाने वाली मछलियों के अलावा समुद्र में व विदेशों में पायी जाने वाली मछलियाँ भी शामिल हैं। कई कम्पनियाँ इस प्रकार की मछलियों का उत्पादन भी करती हैं जिनका मुख्य उद्देश्य ही है मत्स्य पालन से कमाई का।
यदि मत्स्य पालन की लोकप्रियता को देखा जाए तो यह विभिन्न शहरों में बनने वाले मछलीघरों के कारण ही लोकप्रिय हुआ। मुंबई का तारापुर मत्स्य भवन इनमें से एक है जो अपनी विशिष्ट मछलियों की प्रजातियों आदि के लिए जाना जाता है। इसके अलावा लखनऊ के चिड़ियाघर में भी एक मछलीघर का इंतज़ाम किया गया है जिसमें लोग विभिन्न मछलियों को देख सकते हैं। मछलीपालन का इतिहास मेसोपोटामिया सभ्यता के सुमेर वंश तक जाता है जिसकी तिथि करीब 4500 ईसा पूर्व है। इसके अलावा इसके साक्ष्य हमें चीनी ग्रंथों में भी देखने को मिलते हैं। आम जनता के लिए मछलीघर की शुरुआत 1853 ईसवी में लन्दन के रीजेंट पार्क में हुयी थी। इसके बाद पूरे विश्व भर में मछली घरों का निर्माण होने लगा। शुरूआती मछलीघरों का निर्माण इन मछलियों व कई अन्य विषयों के अध्ययन के लिए किया गया था।
सामान्यतया मछली घरों में पायी जाने वाली मछलियाँ सौंदर्य के आधार पर होती हैं जैसे कि गोल्ड फिश (Gold Fish)। भारत का सबसे पुराना मछलीघर तारापुर मत्स्यालय है। यहाँ पर कुल 400 नस्लों की मछलियाँ पायी जाती हैं। यहाँ पर सालाना करीब 4 लाख पर्यटक आते हैं। आज मेरठ में यदि हम देखते हैं तो यहाँ पर अनेकों स्थानों पर अलंकृत मछलियों की दुकानें दिखाई दे जाती हैं जो कि अनेकोण प्रकार की रंग-बिरंगी मछलियाँ रखे हुए हैं। ये मछलियाँ कई देशों और सागरों का सफ़र कर के यहाँ पर आई हैं।
1. https://www.britannica.com/science/aquarium
2. http://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/73765/3/12_introduction.pdf
3. https://www.justdial.com/Meerut/Aquarium-Fish-Dealers/nct-10019641
4. https://en.wikipedia.org/wiki/Taraporewala_Aquarium
5. https://www.algone.com/history-of-the-aquarium-fish-keeping