मेरठ कि कुल जनसंख्या मे 32 प्रतिशत कि जनसंख्या काम करती है| इसमे 26 प्रतिशत मुख्य श्रमिक हैं तथा अन्य 6 प्रतिशत् सामयिक कार्य करते हैं। अगर हम जनसंख्या की तरफ गौर करें तो वर्ष 2011 कि जनगणना के अनुसार मेरठ जिले कि आबादी करीब 34 लाख है| इसमे करीब 18 लाख पुरुष व करीब 16 लाख महिलाएं है| मेरठ मे साक्षरता दर 73% है| जिसमे पुरुष साक्षरता दर 81% है और महिला साक्षरता दर 64% है| जहाँ उत्तर प्रदेश मे स्त्री-पुरुष साक्षरता में अंतर 20% का है, वहीं यह आंकड़ा मेरठ मे घट कर 17% हो जाता है|