समय - सीमा 277
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1033
मानव और उनके आविष्कार 812
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
हमारा मेरठ अपनी लघु उद्योग क्रांति के लिए पूरे देश भर में जाना जाता है। परन्तु इसका मतलब ये नहीं है कि हम मेरठवासी हमेशा काम ही करते रहते हैं या फिर हमारे कोई और शौक नहीं हैं। मेरठ अपनी और भी कई चीज़ों के लिए मशहूर है और उन्हीं में से एक है मेरठ का खाना।
मेरठ में यदि देखा जाए तो बाज़ारों में भोजन (अर्थात रोटी, सब्ज़ी, दाल आदि) से ज़्यादा मांग चाट-पकौड़ी की है। मेरठ के लोग स्वभाव से थोड़ा चटपटा खाना पसंद करते हैं और अक्सर काफी चटोरे माने जाते हैं। इसी कारण मेरठ की चाट भी अत्यंत मशहूर मानी जाती है। ऊपर दिए गए वीडियो में आप देखेंगे भारत के मशहूर बावर्ची हरपाल को मेरठ की गलियों में घूमते हुए, विभिन्न स्ट्रीट फ़ूड (Street Food) का लुत्फ़ उठाते हुए और अंत में खुद एक चाट तैयार करते हुए जिसकी पूर्ण विधि भी आप वीडियो में पाएँगे। हो सकता है इनमें से कुछ आपने भी अभी तक न चखे हों। तो इंतज़ार किस बात का, क्लिक करें ऊपर दी गयी वीडियो पर और देखें आखिर आप कितना जानते हैं अपने शहर के खाने के बारे में।
संदर्भ:
1. https://www।youtube।com/watch?v=OGKt_bW86HY&t=782s