रविवार गीत: एक चिड़िया, अनेक चिड़िया

ध्वनि I - कंपन से संगीत तक
15-07-2018 09:03 AM

लेख का शीर्षक पढ़कर ऐसा हो ही नहीं सकता कि कोई भी इसे गुनगुनाना ना शुरू कर दे। प्रस्तुत गीत सन 1974 में दूरदर्शन पर एक एनिमेटेड वीडियो (Animated Video) ‘एक, अनेक और एकता’ के साथ प्रसारित किया गया था तथा इसका उद्देश्य था बच्चों को एकता और भाईचारे का पाठ पढ़ाना। इससे यह सन्देश भी मिलता है कि यदि भारत के सभी नागरिक अपनी सांस्कृतिक भिन्नता के बावजूद एकजुट होकर रहते हैं तो हमारा देश और भी मज़बूत हो जाता है। इसमें संगीत है श्री वसंत देसाई का और एनीमेशन किया गया था श्री भीमसेन खुराना द्वारा।

वीडियो की शुरुआत होती है एक बच्चे के अपनी बड़ी बहन से एक सवाल करने से कि, “दीदी, यह अनेक क्या होता है?” और बाकी के वीडियो में बड़ी बहन एक कहानी के माध्यम से अनेकता का विचार समझाती है। वह कहानी क्या थी जिसके माध्यम से इस शब्द का अर्थ समझाया जाता है, यह जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो पर क्लिक कर सकते हैं। वैसे बड़ी संभावना है कि आप पहले से ही इस कहानी को जानते होंगे, तो अपने बचपन के कुछ पल फिर से जी लेने के लिए ही वीडियो देख लीजिये।

संदर्भ:
1. https://en.wikipedia.org/wiki/Ek_Anek_Aur_Ekta
2. https://www.youtube.com/watch?v=EG9SCBd16lI&feature=youtu.be