समय - सीमा 277
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1033
मानव और उनके आविष्कार 812
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
हम सभी जानते हैं की वजन घटाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन वजन कम करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण होना बहुत जरूरी है। एक नियमित रूप से व्यायाम और ऊर्जावान भोजन खाने से आप अपने वजन को कम कर सकते हैं। लेकिन वजन कम करते समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1) वजन घटाने की कोशिश में लोग खाने में कैलोरी (calorie) युक्त भोजन का सेवन बिल्कुल बंद कर देते हैं, ऐसा करने से आपको कई स्वास्थ्य संबंधित बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके शरीर को काम करने के लिए कैलोरी की आवश्यकता होती है। शरीर की इन तीन मुख्य प्रक्रियाओं (बेसल चयापचय दर, पाचन, शारीरिक गतिविधियों) में कैलोरी का उपयोग होता है। हालांकि, कैलोरी के सेवन को बंद करने से आपके स्वास्थ्य को निम्नलिखित 5 तरीकों से नुकसान पहुंच सकता है।
i. यह प्रजनन क्षमता को कम कर सकता है।
ii. यह चयापचय (Metabolism) में गिरावट ला सकता है।
iii. यह थकान और पोषक तत्वों की कमी का कारण बन सकता है।
iv. यह हड्डियों को कमजोर कर सकता है।
v. यह शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कम कर देता है।
यदि शरीर के लिए निर्धारित कैलोरी का पता चल जाएं तो शरीर का वजन घटाने में यह काफी सहायक सिद्ध साबित होता है। इसका पता लगाने के लिए यह तीन सरल उपाय हैं। अपने बी.एम.आर का निर्धारण करें; अपनी दैनिक आवश्यकता का अनुमान लगाएं; वजन घटाने के लिए अपनी कैलोरी की जरूरतों का निर्धारण करें।
2) कैलोरी जलाने के लिए बॉडीबिल्डिंग में भी कल्पित बातें हैं, जैसे:-
i. कैलोरी घटाने के लिए बहुत सारा पसीना बहाना पड़ता है। वास्तव में, यह हमारे शरीर पर निर्भर करता है। लोग अपने फिटनेस स्तर, वायु तापमान और आर्द्रता (humidity) के आधार पर अलग-अलग दरों पर पसीना बहाते हैं।
ii. सभी कैलोरी बराबर बनाई हुई होती हैं, गलत, जैसे चॉकलेट केक में 100 कैलोरी होती है, वहीं यह 100 कैलोरी वाले गाजर के समान नहीं होती है।
iii. नियमित रूप से जिम (gym) में कसरत करने से वजन कम हो जाता है, हालांकि सप्ताह में पांच दिनों की गतिविधि में अभ्यास करें और सप्ताह में 1,250 से 3,000 कैलोरी जलाने का लक्ष्य रखें।
आपको एक और बात बता दें कि यदि आपका ये मानना है, की हम केवल जिम जा कर अपनी वसा (fat) घटा सकते हैं, तो आप गलत सोच रहें हैं, एक मानव शरीर स्वाभाविक रूप से वसा को जलाने योग्य होता है। जैसे की हमने ऊपर बताया कि हमारे शरीर को काम करने के लिए कैलोरी की आवश्यकता होती है। इसी प्रकार हमारा शरीर खुद ही हमारी वसा को जलाने में मदद करता है। वहीं हमारे दैनिक इस्तेमाल में आने वाले कई खाद्य पदार्थ (चिकन; दूध; अंडे; साबुत अनाज; मछली; फलियां; दालचीनी; नारियल और जैतून का तेल; हरी सब्जियाँ और फल) हैं, जो वसा जलाने में काफी सहायक सिद्ध होते हैं।
शायद आपने यह अफवाह सुनी होगी कि फार्ट (पाद छोड़ना) से 67 कैलोरी जलता है। सिर्फ इतना ही नहीं एक दिन में 52 बार फार्ट करने से एक पाउंड वसा कम हो सकता है। फार्ट हमारी वसा को कम करने में मदद नहीं करता है।
जब दीर्घकालिक वजन घटाने की बात आती है, तो धैर्य महत्वपूर्ण होता है। उन आहारों का सेवन करें जो आपके शरीर के लिए लाभदायक हो। कैलोरी को बिल्कुल प्रतिबंधित ना करें, इसके बजाए गुणवत्ता वाले आहारों पर ध्यान केंद्रित करें, और एक स्वास्थ्य जीवनशैली में परिवर्तन करने के लिए प्रोत्साहित रहें।
संदर्भ :-
1. https://www.healthline.com/nutrition/calorie-restriction-risks#section1