भारतीय सैनिकों को समर्पित इंग्‍लैण्‍ड में मेरठ रोड

औपनिवेशिक काल और विश्व युद्ध : 1780 ई. से 1947 ई.
27-02-2019 11:29 AM
भारतीय सैनिकों को समर्पित इंग्‍लैण्‍ड में मेरठ रोड

1914 में प्रथम विश्‍व युद्ध प्रारंभ हुआ था, इतने बृहद स्‍तर पर होने वाले युद्ध में जान माल की हानि होना भी स्‍वभाविक था, विशेषकर सैन्‍य हानि। युद्ध के दौरान बड़ी संख्‍या में सैनिक घायल हुए और मारे भी गये, घायल सैनिकों के लिए आकस्मिक चिकित्‍सा के लिए प्रमुख युद्ध क्षेत्र के निकट या रेलवे स्‍टेशन, बंदरगाह के निकट अस्‍पतालों की व्‍यवस्‍था की गयी। ब्रोकनहर्स्ट (इंग्लैंड) का लेडी हार्डिंग अस्पताल भी इनमें एक था। यहां प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान 1915 में घायल हुए भारतीय सैनिकों को चिकित्‍सीय सेवा प्रदान की जाती थी। विशेष रूप से यहाँ पर भारतीय सैन्‍य दल के तीसरे (लाहौर) और सातवें (मेरठ) डिवीजनों के सैनिकों का उपचार किया जाता था। ये सैनिक युद्ध में पश्चिमी मोर्चे की ओर से लड़े थे।

ब्रोकनहर्स्ट अस्‍पताल का नाम भारत के ब्रिटिश वायसराय की पत्नी लेडी हार्डिंग के नाम पर रखा गया था, जो इस युद्ध के शुरू होने के कुछ समय पहले मर गयी थी। इनके द्वारा भारत में कई अस्‍पताल बनवाये गये, इसी के सम्‍मान में इंग्‍लैण्‍ड के इस अस्‍पताल का नाम लेडी हार्डिंग अस्‍पताल रखा गया। भारत के 3000 सैनिकों के मिस्र (नवंबर 1915 में) में तैनात होने से पूर्व ब्रोकेनहर्स्ट में ही उपचार किया गया था। लेडी हार्डिंग अस्पताल को एक निजी चैरिटी, भारतीय सेन्‍य निधि, यरूशलेम के सेंट जॉन ऑफ द ऑर्डर की महिला (ladies) समिति की एक उप-समिति ने वित्‍तपोषित किया जाता था। इस अस्‍पताल में ब्रिटिश नर्सों द्वारा मरीजों का इलाज किया जाता था। जबकि अन्‍य ब्रिटेन या विदेशों के भारतीय सैन्‍य अस्‍पतालों में ब्रिटिश नर्सों को जाने की अनुमति नहीं थी। किंतु यह एक धर्मार्थ निधि द्वारा संचालित अस्‍पताल था, इसलिए यहां ब्रिटिश नर्सें अपनी सेवा दे रही थीं। अस्पताल को बाद में न्यूजीलैंड की सेना को सौंप दिया गया था, नंबर 1 न्यूजीलैंड जनरल अस्पताल के रूप में यह 1919 तक सक्रिय रहा।

तीसरे (लाहौर) और सातवें (मेरठ) डिवीजनों के भारतीय सैन्‍य दल की याद में इंग्लैंड के ब्रोकेनहर्स्ट शहर की एक सड़क का नाम "मेरठ रोड" रखा गया है। ब्रोकेनहर्स्ट में प्रकृति की गोत में मेरठ नाम से एक होटल भी है, जहां आप बुकिंग करा सकते हैं।

संदर्भ:
1. https://bit.ly/2SriTeo
2. https://en.wikipedia.org/wiki/Brockenhurst
3. https://bit.ly/2IQvYP9
4. https://www.booking.com/hotel/gb/the-cloud.en-gb.html