कला की अद्भुत शैली घनवाद (Cubism)

दृष्टि III - कला/सौंदर्य
31-03-2019 07:10 AM
कला की अद्भुत शैली घनवाद (Cubism)

घनवाद 20 वीं सदी की प्रारंभिक कला है जिसने यूरोपीय चित्रकला और मूर्तिकला में क्रांति ला दी थी और संगीत, साहित्य और वास्तुकला में संबंधित आंदोलनों को प्रेरित किया था। घनवाद 20 वीं सदी का सबसे प्रभावशाली कला आंदोलन था। इसका उद्देश्य आकृति की खोज और उसका विश्लेषणात्मक परिचय था। कला की इस विधा में आकृतियों का विश्लेषण करने का प्रयत्न किया गया है। इसलिए आरम्भ में इसे विश्लेषणात्मक घनवाद भी कहा गया था।

नीचे दी गयी विडियो (Video) में पिकासो (Picasso) की कलाकृतियों का संग्रह है जिसे एनीमेशन (Animation) द्वारा प्रदर्शित किया गया है। पिकासो घनवाद के मशहूर चित्रकार थे। पिकासो ने अपने भावों को व्यक्त करने के लिए चमकीले रंगों का प्रयोग किया था।


ऊपर दिया गया पिकासो का चित्र दी थ्री म्यूजिशियन (The Three Musician) घनवाद को सम्पूर्ण रूप से व्यक्त करता है।

सन्दर्भ:
1. https://en.wikipedia.org/wiki/Cubism
2. पुस्तक सन्दर्भ: झा, चिरंजीलाल विश्व की चित्रकला लक्ष्मी कला कुटीर
3. चित्र सन्दर्भ :https://en.wikipedia.org/wiki/Pablo_Picasso