दिल्ली दरबार का दुर्लभ चलचित्र

औपनिवेशिक काल और विश्व युद्ध : 1780 ई. से 1947 ई.
05-05-2019 10:22 PM

आज प्रारंग आपके लिए लेकर आया है भारत के सबसे पहले चलचित्रों में से कुछ चलचित्रों का संग्रह, इन चलचित्रों में 1911 में दिल्ली दरबार को चित्रित किया गया है। यह चलचित्र उस समय के हैं जब राज सरकार ने अपनी राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली के लिए स्थानांतरित किया था। दिल्ली दरबार एक भारतीय शाही शैली की सामूहिक सभा थी, जो भारत के सम्राट या महारानी के उत्तराधिकार को चिह्नित करने के लिए भारत में दिल्ली के कोरोनेशन पार्क (Coronation Park) में आयोजित की गई थी। इसे इम्पीरियल दरबार (Imperial Durbar) के नाम से भी जाना जाता है, इसे तीन बार, 1877, 1903 और 1911 में आयोजित किया गया था। 1911 के दरबार में केवल एक ही शासक, जॉर्ज पंचम ने भाग लिया था। सबसे ऊपर दिए गये चलचित्र में 1911 में दिल्ली दरबार को दिखाया गया है और इस चलचित्र को धवलशाह ने प्रदर्शित किया है।

 

ऊपर दिए गये चलचित्र में किंग जॉर्ज पंचम (King George V) का राज्याभिषेक दिखाया गया है।

 

ऊपर दिया गया चलचित्र भारत में एक शाही उत्सव के दौरान लिया गया रंगीन चलचित्र है जो सन 1911 में दिल्ली दरबार का शक्ति प्रदर्शन प्रदर्शित करता है।

सन्दर्भ:
1. https://en.wikipedia.org/wiki/Delhi_Durbar
2. https://www.youtube.com/watch?v=4VCpkplKUf8
3. https://www.youtube.com/watch?v=dem7pV7Wsvs
4. https://www.youtube.com/watch?v=GvPLYNDMKNQ