समय - सीमा 277
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1034
मानव और उनके आविष्कार 813
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
                                            पर्वतारोहण और शिलारोहण ऐसे खेल या गतिविधियां हैं, जिनकी लोकप्रियता भारत में बढ़ती जा रही है। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि, भारत में इनके प्रशिक्षण के लिए व्यायामशालाओं या जिम (Gyms) की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है। इन दोनों खेलों में लोगों की बढ़ती रूचि को देखते हुए आरोहण या क्लाइम्बिंग (Climbing) को आधिकारिक तौर पर टोक्यो 2020 ओलंपिक (Olympic) की सूची में शामिल किया गया है। आरोहण की इस गतिविधि को 2020 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में किया जाएगा जोकि टोक्यो, जापान में होनी निश्चित हुई है। यह पहली बार होगा जब ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में अन्य खेलों के साथ आरोहण को भी शामिल किया जाएगा।
यह स्पर्धा दो रूपों में देखने को मिलेगी एक पुरूष वर्ग की तथा दूसरा महिला वर्ग। आरोहण के लिए मुख्य रूप से तीन प्रारूप प्रस्तावित किये गये हैं, जिनमें लीड क्लाइम्बिंग (Lead climbing), स्पीड क्लाइम्बिंग (Speed climbing) और बोल्डरिंग (Bouldering) शामिल होंगे। इन तीनों स्तरों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया जायेगा। इससे पहले इस प्रारूप को 2018 के ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक में भी परीक्षित किया गया था। आरोहण एक साहसिक खेल है और यही कारण है कि यह युवाओं के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट क्लाइंबिंग (International Federation of Sport Climbing - IFSC) के अनुसार, दुनिया भर में नियमित रूप से 2.5 करोड़ लोग आरोहण से जुड़े हुए हैं, जिनमें से 39% लोग 18 साल से कम उम्र के हैं। इस खेल में सबसे अधिक वर्चस्व यूरोप (Europe) के पर्वतारोहियों का है जहां इसका दशकों से अभ्यास किया जा रहा है। इसके अलावा फ्रांस (France), जर्मनी (Germany), इंग्लैंड (England), ऑस्ट्रिया (Austria) में भी इसकी लोकप्रियता में वृद्धि देखने को मिली है। इन देशों में आरोहण से सम्बंधित विभिन्न सुविधाएं अन्य देशों की अपेक्षा बहुत बेहतर हैं।
2008 में, ऑस्ट्रिया में इसके प्रशिक्षण के लिए 141 क्लब (Club) थे, जो 2016 में 176 हो गये। इन दोनों वर्षों में यहां पर्वातारोहियों की संख्या क्रमशः 23,170 तथा 64,140 थी। भारत में भी यह खेल धीरे-धीरे अपने शीर्ष को छू रहा है। इस खेल के प्रशिक्षण के लिए इंडोर (Indoor) आरोहण पर बल दिया जा रहा है क्योंकि अभ्यास के लिए प्रत्येक दिन किसी पर्वत स्थल पर जा पाना सम्भव नहीं है। इनडोर सुविधाएं महानगरों में बढ़ गई हैं, जहां इस खेल के प्रति समर्पित लोग नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। भारत में यह खेल भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (Indian Mountaineering Foundation - आईएमएफ) द्वारा संचालित किया जाता है। हर साल यह फाउंडेशन क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है, और जो लोग उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं, वे राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन करते हैं। यहां से फिर उनका चयन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाता है। 2016 तथा 2017 में IFSC द्वारा वर्ल्ड कप ऑफ क्लाइम्बिंग (World cup of climbing) का आयोजन भारत में किया गया था। 2018 में इंडोनेशिया में हुए एशियाई खेल में भी आरोहण को शामिल किया गया था, जोकि भारतीय पर्वतारोहियों के लिए खुद को परखने का अच्छा अवसर था।
ओलम्पिक 2020 में आरोहण के लिए तीन प्रारूपों का निर्धारण किया गया है जोकि भारतीय पर्वतारोहियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा क्योंकि तीनों प्रारूपों के प्रशिक्षण के लिए भारत में मज़बूत बुनियादी ढांचे का अभाव है। इसके लिए बेहतर बुनियादी ढांचे, उपकरण और प्रशिक्षण सुविधाओं की ज़रूरत है। वर्तमान में विभिन्न प्रारूपों के अभ्यास के लिए कृत्रिम चट्टानों को बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारत में जहां पर्वतारोहियों की संख्या में वृद्धि हुई है वहीं इससे सम्बंधित विभिन्न क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर भी सामने आये हैं जो करियर (Career) के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। पोर्टर्स (Porters), ट्रेक गाइड (Trek Guides), क्लाइंबिंग गाइड (Climbing Guides), क्लाइम्बिंग एजेंसी ओनर (Climbing Agency Owners), सरकारी प्रायोजित पर्वतारोही, आदि ऐसे क्षेत्र हैं जहां आप क्रमशः 5-15 हज़ार रुपये प्रतिमाह, 15,000-40,000 हज़ार रुपये प्रतिमाह, 3,000-5,000 रूपए प्रतिदिन, 5–15 लाख प्रतिवर्ष, तथा 15-60 हज़ार रुपये प्रतिमाह कमा सकते हैं।
संदर्भ:
1. https://bit.ly/32tzjcO
2. https://en.wikipedia.org/wiki/Sport_climbing_at_the_2020_Summer_Olympics
3. http://4play.in/stories/how-to-make-career-mountaineering-india/
4. https://yourstory.com/2017/07/rock-climbing-india-worldcup-olympics
चित्र सन्दर्भ:
1. https://pixabay.com/hu/photos/hegym%C3%A1sz%C3%A1s-vihar-durva-hideg-sz%C3%A9l-2124113/
2. https://pixabay.com/hu/photos/hegym%C3%A1sz%C3%A1s-a-siker-hegyi-hegyek-2040824/
3. https://bit.ly/382pfIY
4. https://bit.ly/2T1KmXy
5. https://pxhere.com/en/photo/532138
6. https://www.pexels.com/photo/outdoorchallenge-adventure-climbing-rock-climbing-1769112/
7. https://bit.ly/2T3Tuem