समय - सीमा 277
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1034
मानव और उनके आविष्कार 813
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
                                            1. नान खटाई - गर्मी का मौसम शुरू होते ही मेरठ की मशहूर नान खटाई की खुशबू शहर के हलवाइयों की दुकानों में महकने लगती है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, दुकानदारों की दुकानों पर नान खटाई के थाल सजने लगे हैं। मेरठ की मशहूर नान खटाई देश भर में प्रसिद्ध है। इस नान खटाई की खासियत है कि इसे मुंह में रखते ही ये घुल जाती है। नान खटाई को बड़ी ही सावधानी के साथ तैयार किया जाता है चूँकि ज़रा सी भी चूक से इसके आकार, मजा और स्वाद तीनों में ही गड़बड़ी आ सकती है। आइये निम्न चलचित्र के माध्यम से हम यह सिखने की कोशिश करते हैं कि घर पर ही कैसे बनायीं जा सकती है ये स्वादिष्ठ नान खटाई।
2. गज़क - मेरठ शहर की गजक मिठाई भी बहुत मशहूर है। गुड़ और तिल से बनी यह मिठाई खास कर सर्द मौसम में बनाई जाती है। आयुर्वेद के हिसाब से ठण्ड के मौसम में वात प्रकृति बढ़ जाती है जिसे नियंत्रण में रखने के लिए तिल, गुड़, मूंगफली इत्यादि का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। तिल और गुड़ से बनी चीज़े हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति एवं शारीरिक शक्ति बढाती हैं तथा यह पोषक तत्वों का अच्छा स्त्रोत हैं। आइये निम्न चलचित्र के माध्यम से हम यह सिखने की कोशिश करते हैं कि घर पर ही कैसे बनायीं जा सकती है, मीठे स्वाद से भरपूर गज़क।
3. हलीम बिरयानी - मेरठ शहर भ्रमण के उद्देश्य से तो प्रसिद्ध है ही वहीं भोजन प्रेमियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यहां ऐसे कई पकवान आपको उपलब्ध हो जायेंगे जो देश के कुछ ही स्थानों पर प्राप्त होते हैं। इसका मुख्य उदाहरण हलीम बिरयानी से लिया जा सकता है। हलीम एक भारतीय व्यंजन है जो मध्य एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप का एक लोकप्रिय पकवान है। यह प्रायः रमज़ान के महीने में बिकने वाला सबसे लोकप्रिय पकवान है। आइये निम्न चलचित्र के माध्यम से हम यह सिखने की कोशिश करते हैं कि घर पर ही कैसे बनायीं जा सकती है ये स्वादिष्ठ हलीम बिरयानी।
सन्दर्भ:
1. https://www.youtube.com/watch?v=duBwUH5S65c
2. https://meerut.prarang.in/posts/890/delicious-nankhatai-of-meerut
3. https://meerut.prarang.in/posts/727/postname
4. https://www.youtube.com/watch?v=LXJ3VKA9bZw
5. https://meerut.prarang.in/posts/3617/Haleem-Biryani-is-the-main-dish-of-Ramadan
6. https://www.youtube.com/watch?v=oZp2OOl8ozg