कैसे पता लगायी गयी, डीएनए की संरचना ?

कोशिका प्रकार के अनुसार वर्गीकरण
26-04-2020 11:00 AM
कैसे पता लगायी गयी, डीएनए की संरचना ?

हमने इसे अनुक्रमित किया है, इसे हमारे भोजन के लिए संशोधित किया है, और इस पर अरबों डॉलर की कंपनियों का निर्माण किया है। लेकिन हम में से कई लोगों ने इसकी तस्वीर कभी नहीं देखी है। निश्चित रूप से यह हमारा आनुवंशिक कोड है, जो डीएनए (DNA) के स्ट्रैंड (Strand) के साथ संग्रहीत है और एक डबल हेलिक्स (Double Helix) में संरचित है। 1953 में, जब जेम्स वाटसन (James Watson) और फ्रांसिस क्रिक (Francis Crick) ने पहली बार डीएनए के प्रसिद्ध आकार को तैयार किया, वे एक्स-रे विवर्तन द्वारा उत्पादित डीएनए की एक अस्पष्ट छवि, सिद्धांत, अंतर्ज्ञान और "फोटो 51" पर बहुत अधिक निर्भर थे।


2012 में, पहली बार, मनुष्यों ने डीएनए की प्रत्यक्ष तस्वीरें लीं। इटली के वैज्ञानिकों ने एक तकनीक विकसित की, जो दो छोटे सिलिकॉन के खंभे के बीच डीएनए के गुच्छे को खींचती है, फिर एक इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप (Electron Microscope) के माध्यम से उनकी तस्वीर खींची। डीएनए के एक स्ट्रैंड को नष्ट करने के लिए उसके अवलोकन (अवलोकन से तात्पर्य है किसी चीज़ को देखने का, जिसका मतलब है कि प्रकाश का किसी वस्तु पर पड़ना। प्रकाश का गिरना डीएनए को नष्ट करने के लिए पर्याप्त ऊर्जावान है) का कार्य ही पर्याप्त है। यही कारण है जो इस तस्वीर को इतना प्रभावशाली और कैप्चर (Capture) करने के लिए इतना जटिल बनाता है। डीएनए स्ट्रैंड के एक छोटे बंडल के इस इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप फोटोग्राफ में पहली बार डीएनए की डबल-हेलिक्स संरचना प्रदर्शित की गई है।

चित्र (सन्दर्भ):
1.
मुख्य चित्र में लेख में संदर्भित छवि के साथ डीएनए का आधुनिक व्यक्तव्य दिखाया गया है।, Prarang
2. दूसरा चित्र लेख में संदर्भित चित्र है। (फोटो 51, डीएनए का एक्स-रे विवर्तन पैटर्न दिखा रहा है), Wikipedia

सन्दर्भ:
1.
https://www.livescience.com/25163-dna-directly-photographed-for-first-time.html
2. https://en.wikipedia.org/wiki/Photo_51