ये केकड़ा धाकड़ मुक्केबाज है

व्यवहार के अनुसार वर्गीकरण
12-03-2023 01:07 PM
इस केकड़े के सामने बड़े से बड़ा मुक्केबाज़ भी पानी भरता है। थोड़ा सा भी खतरा महसूस होने पर यह बॉक्सर केकड़ा (Boxer Crab) अपने पंजों से जुड़े समुद्री एनीमोन (Sea Anemones) के साथ मिलकर हमलावरों को धराशाही कर सकता है। लेकिन उनके पास मुक्कों से अधिक घातक हथियार भी मौजूद है। उनका डंक अन्य समुद्री जीवों के लिए बेहद घातक हो सकता है। खतरे से बचने के लिए परेशान होने पर केकड़ा अपने पंजों को इधर-उधर घुमाता है। बॉक्सर केकड़ा और एनीमोन मिलकर एक भयानक रक्षा तंत्र विकसित कर लेते हैं, इससे दोनों को फायदा होता है। केकड़ा एनीमोन के स्थान पर स्पंज और कोरल (Sponge and Coral) का भी उपयोग करता है। ऊपर दिए गए वीडियो में आप इन दोनों की शानदार जुगलबंदी को देख सकते हैं।