समय - सीमा 277
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1034
मानव और उनके आविष्कार 813
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
| Post Viewership from Post Date to 27- Sep-2023 (31st Day) | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 2501 | 679 | 0 | 3180 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
बॉलीवुड (Bollywood)
के प्रेम गीतों का, अपना एक अलग ही स्वाद है, जिसने हमारे जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला हैं। हालांकि, इन प्रेम गीतों तथा फिल्मों में, एक चीज़ अकसर केंद्र में रही है, और वह है हमारा चंद्रमा। एक तारों भरी रात्रि में पूर्णिमा के चांद से
अधिक सुंदर और संगीतमय कुछ भी नहीं है। भारतीय लेखक तथा गीतकार, प्रेम या लगाव जैसी किसी भावना का वर्णन करने के लिए ‘चांद’, ‘चंद्रमा’, ‘चंदा’ आदि नामो और चांद के विभिन्न रूपों से हमेशा से ही आकर्षित हुए
हैं। 
दूसरी ओर, इन दिनों हमारा चंद्रमा काफ़ी चमक रहा है। और चमकना भी चाहिए, क्योंकि हाल ही में, 23 अगस्त के दिन बुधवार को ही हमारे देश भारत का मिशन ‘चंद्रयान-3’ सफल हुआ है। तो आइए, आज रविवार के दिन चंद्रमा से प्रेरित बॉलीवुड के कुछ गानों को सुनकर हमारे चांद को याद करते हैं।
1.  चौदहवीं का चांद हो या आफताब हो 
चांद के प्रति
बॉलीवुड के प्यार की बात करें, तो हम इस प्रतिष्ठित गाने को भूल ही नहीं सकते हैं। 1960 में
प्रदर्शित फिल्म चौदहवीं का चांद से लिया गया है। महान गायक मोहम्मद रफ़ी जी की
आवाज़ और शकील बदायुनी के बोल ने इस गाने को हमारे लिए यादगार बना दिया है।
2. चांद सिफ़ारिश जो करता तुम्हारी 
2006 में
प्रदर्शित, प्रसिद्ध अभिनेत्री काजोल तथा अभिनेता आमिर खान की अभिनीत, फिल्म “फ़ना”
का यह  गाना, एक मधुर और आकर्षक गीत है। जो गायक द्वारा जुनून एवं प्यार के लिए सब
कुछ कुर्बान कर देने की दृढ़ इच्छा को व्यक्त करते हुआ गया जाता है। न सिर्फ इस
गाने की धुन बल्कि इसे गाने वाले गायक– “शान” की आवाज तथा इसके गीतकार– जतिन-ललित
की रचना, हमें निस्संदेह ही मंत्रमुग्ध कर देती हैं।
3. चांद मेरा दिल
“चांद मेरा दिल”
गीत 1977 में प्रकाशित “हम
किसी से कम नहीं” फिल्म से है। इस गाने को मोहम्मद रफ़ी जी ने गाया है तथा आर डी
बर्मन जी ने संगीत दिया है। जबकि, इस गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी जी ने लिखे हैं। अभिनेता ऋषि कपूर
के प्रशंसक के साथ ही पुराने गानों के दीवाने इस गाने को बहुत अच्छे से जानते हैं।
संदर्भ
https://tinyurl.com/unt7ab9s
https://tinyurl.com/ycx2d7zp
https://tinyurl.com/5cr6kwwm
https://tinyurl.com/yznnzrsh
https://tinyurl.com/35ftwau7