समय - सीमा 277
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1033
मानव और उनके आविष्कार 812
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
कचरा प्रमुखता से दो प्रकार का होता है; जैवनिम्नीकरण और अजैवनिम्नीकरण जो उसके अपघटन के तरीके के अनुसार विभाजित किया है।
अजैवनिम्नीकरण कचरा: यह वो कचरा होता है जो प्राकृतिक रीती और तरीकों से सडनशील हो। इसमें सूरज की किरणे, पानी, प्राणवायु और सूक्ष्म जीव-जंतु कचरे को नष्ट कर सकते हैं। इनमे फल, फूल,पत्ते तथा उनके छिलके, मानव, प्राणी, पक्षी के कलेवर और अपशिष्ट ऐसी प्राकृतिक चीज़े होती हैं।
अजैवनिम्नीकरण कचरा: यह वो कचरा होता है जिसका प्रकृति भी विघटन नहीं कर सकती जैसे प्लास्टिक, रबर, केमिकल आदि। अजैवनिम्नीकरण कचरा यह मानव ने पृथ्वी को शहरीकरण तथा अपने विकास के साथ दी हुई खैरात है।
भारत में आज हर दिन तक़रीबन 0.14 मिलियन कचरा रोज़ बनता है। नगरपालिका के अंतर्गत तैयार होने वाले कुल कचरे में से सिर्फ 83% जमा किया जाता है और उसमें से भी सिर्फ 29% ही उपचारित किया जाता है।
भारत में कचरा और उसके निपटान की समस्या नियंत्रण से निकलते जा रही है। शहरीकरण के साथ-साथ बेतरतीब बढती आबादी, नागरिकों और अधिकारीयों की उदासीनता, कचरा निपटान और उपचार के कम साधन यह भारत के हर शहर का सरदर्द बन चूका है।
मेरठ में भी यह समस्या काफी हद तक बढ़ चुकी है। नगर निगम के शिकायत मंच पर नज़र डालें तो हमे अंदाज़ा आ जाता है की मेरठ में कचरे की समस्या कितनी कठिनाईयां ला रही है। वक़्त पर ना उठाने पर कचरा सड़ने लगता है तथा उससे बीमारियाँ, श्वसन विकार बढ़ते हैं। 2016 में राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने मेरठ और उत्तर प्रदेश सरकार की मेरठ के कचरे की समस्या को लेकर आलोचना करते हुए नोटिस जारी की थी।
यह बात सही है की कचरे की समस्या का प्रबंधन नगर निगम/ नगर पालिका का यह कर्त्तव्य और काम है मात्र एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह हमारा भी कर्त्तव्य है। अगर हम आवासीय सुखा कचरा, गिला कचरा अलग रखें तथा औद्योगिक कचरा प्रबंधन करके आगे भेजे तो यह समस्या के समाधान का आधा हल होगा।
प्रस्तुत चित्र मेरठ की इस समस्या का प्रतिनिधिक चित्रण है।
1.http://meerutnagarnigam.com/health-department.aspx
2.https://timesofindia.indiatimes.com/city/meerut/meerut-roads-fixed-garbage-cleared-overnight-for-cms-visit-residents-stumped/articleshow/58581305.cms
3.http://meerutnagarnigam.com/meerut-municipal-corporation.aspx
4.https://www.complaintboard.in/complaints-reviews/nagar-nigam-meerut-l240884.html
5.http://www.business-standard.com/article/pti-stories/ngt-notice-to-up-govt-over-poor-waste-management-in-meerut-116011300616_1.html
6.http://www.swachhbharaturban.in/sbm/home/
7.https://www.hindustantimes.com/india/india-s-cities-are-faced-with-a-severe-waste-management-crisis/story-vk1Qs9PJT8l1bPLCJKsOTP.html
8.http://cpcb.nic.in/c-d-waste-rules/
9.http://cpcb.nic.in/uploads/hwmd/Salient_features_SWM_Rules.pdf