सर्दियों में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए, मेरठवासी इन पौष्टिक फलों का सेवन कर सकते हैं!

फल और सब्जियाँ
03-01-2024 10:02 AM
Post Viewership from Post Date to 03- Feb-2024 (31st Day)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2618 243 0 2861
* Please see metrics definition on bottom of this page.
सर्दियों में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए, मेरठवासी इन पौष्टिक फलों का सेवन कर सकते हैं!

आपने भी अक्सर ध्यान दिया होगा कि सर्दियों के दौरान हमारी भूख और प्यास दोनों बढ़ जाती है। हालांकि भूख लगने का यह मतलब नहीं होता कि हम बाज़ार में उपलब्ध हर चीज को खाने लग जायें। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखते हुए सर्दियों में उगने वाले मौसमी फलों का सेवन करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। सर्दियों के लिए सबसे अच्छे फल वही साबित होते हैं, जो कठोर सर्दियों में भी अच्छी फसल दे सकें।
सर्दियों के दौरान उगने वाले फलों में मुख्य रूप से संतरे, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फल शामिल होते हैं। इन फलों को ख़ासतौर पर इनकी सर्दियों में जीवित रहने और सर्दियों के बावजूद प्रचुर संख्या में उगने की अपनी क्षमता के लिए जाना जाता है। ख़ुरमा और अनार भी सर्दियों में उगने वाले बेहतरीन फल माने जाते हैं, क्योंकि ये न केवल ठंड को सहन कर सकते हैं, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन फलों का स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। सर्दियाँ, ध्रुवीय और समशीतोष्ण जलवायु में वर्ष का सबसे ठंडा और अंधेरा मौसम होती हैं। यह पतझड़ के बाद और वसंत से पहले का मौसम होता हैं। सर्दी का अनुभव तब होता है, जब पृथ्वी का एक हिस्सा सूर्य से दूर झुका होता है। इसलिए, जब उत्तरी अमेरिका और यूरोप (उत्तरी गोलार्ध) जैसे स्थानों में सर्दी होती है, तो इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया (दक्षिणी गोलार्ध) जैसे स्थानों में वास्तव में गर्मी पड़ती है।
सर्दियों में उगने वाले फलों की असली अग्नि परीक्षा, दक्षिण अफ़्रीका की सर्दियों में होती है। हालाँकि संतरे, नींबू, नटर्जी (एक प्रकार की कीनू), और अंगूर जैसे विभिन्न प्रकार के खट्टे फल इस परीक्षा को पास कर लेते हैं। दक्षिण अफ़्रीका में सर्दियों में उगने वाले अन्य फलों में एवोकाडो (Avocado), कीवी फल (Kiwi Fruit) और पपीता भी शामिल हैं। ये फल न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि विटामिन (Vitamins) सहित अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। ये सभी विशेषताएँ इन्हें ठंड के महीनों में खाने के लिए एक अच्छा विकल्प बना देती हैं। हम सभी जानते हैं कि सर्दियों के मौसम के दौरान, दिन भी ठंडे होते हैं और दिन की रोशनी भी कम होती है। इसके परिणामस्वरूप सर्दियों में मौसम संबंधी स्वास्थ्य बीमारियां जैसे कि सामान्य सर्दी, फ्लू या जोड़ों के दर्द की समस्याएँ भी बढ़ जाती हैं। सर्दियों के दौरान तापमान में गिरावट और सूरज की रोशनी के साथ संपर्क कम होने के कारण "विटामिन-डी (Vitamin-D)" की कमी होने लगती है, जिस कारण हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। लेकिन सर्दियों के दौरान उगने वाले फल इन समस्याओं का रामबाण इलाज माने जाते हैं, क्यों कि ये फल विटामिन सी (Vitamin-C), विटामिन डी और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) से भरपूर होते हैं। ये सभी फल हमारी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द को भी दूर करने में मदद करते हैं।
भारत और दक्षिण अफ़्रीका में सर्दियों के दौरान लोग ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने की कोशिश करते हैं, जो हमारे शरीर को गर्म और ऊर्जावान बनाए रखें। ये सभी फल किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण होते है, क्योंकि इन किसानों को भी ठंड के महीनों का अधिकतम लाभ उठाना होता है। दरअसल इस दौरान फलों का उत्पादन कम हो जाता है, और मांग बढ़ जाती है, जिसका सीधा फायदा इन किसानों को मिलता है।
महामारी के बाद से तो ऐसे फलों की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। आज लोग पहले के बजाय अपने आहार पर और भी अधिक ध्यान दे रहे हैं।
चलिए अब कुछ ऐसे फलों पर नजर डालें, जिन्हें किसान सर्दियों के मौसम में उगा सकते हैं: 1.अंगूर: अंगूर की फसल हमारे देश में आर्थिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण फलों में से एक है। यह समशीतोष्ण फसल हमारे देश की जलवायु के अनुकूल मानी जाती है। इसे किशमिश अंगूर और वाइन अंगूर (Wine Grapes) के रूप में खाया जाता है। अंगूर की फसल के आदर्श विकास के लिए समृद्ध दोमट मिट्टी को बहुत ही सावधानी से तैयार किया जाता है। हालांकि अंगूर को अलग-अलग समशीतोष्ण जलवायु में उगाया जा सकता है, लेकिन इनमें से ज्यादातर की कटाई सर्दियों के अंत से लेकर वसंत की शुरुआत में की जाती है। 2. अमरूद: भारत में अमरूद बड़ी ही विविधता के साथ उगते हैं, और यह तुलनात्मक रूप से सस्ता भी होता है। इनका स्वाद मीठा और खट्टा दोनों हो सकता है। अमरूद एक उच्च फाइबर वाला फल होता है, जिसे अपने आहार में ज़रूर शामिल किया जाना चाहिए । इनकी अनुकूलन क्षमता भी बहुत अधिक होती है। यानी इनकी खेती उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय दोनों क्षेत्रों में की जा सकती है। अमरूद की कटाई सर्दी के मौसम में दिसंबर में की जा सकती है। 3.संतरा: संतरा भारत के बाज़ारों में देखे जाने वाले सबसे आम फलों में से एक है। यह एक साधारण खट्टे फल होते हैं, जिनका परिवहन और उपभोग करना काफी आसान होता है। संतरा विटामिन ए, बी, सी (Vitamin A, B, C) और फास्फोरस (Phosphorus) का सबसे अच्छा स्रोत माने जाते हैं। संतरे के पौधे मानसून के बाद लगाए जाते हैं, और फल सर्दियों के अंत तक तोड़े जा सकते हैं। 4. अनार: अनार, सर्दियों में उगने वाले सबसे बेहतरीन फलों में से एक हैं। इनका सेवन छिलका निकालकर साबुत, या सलाद, जूस या मिठाई टॉपिंग के रूप में किया जा सकता है। अनार के असंख्य स्वास्थ्य लाभ होते हैं। अनार में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन सी, ई और के (Vitamin C, E And K) भी होता है। अनार की कटाई सर्दियों के अंत या शुरुआती वसंत तक की जा सकती है।

संदर्भ
http://tinyurl.com/5c59f3sk
http://tinyurl.com/yckv7mez
http://tinyurl.com/y3j377e8

चित्र संदर्भ
1. पौष्टिक फलों को संदर्भित करता एक चित्रण (pxhere)
2. बिक्री हेतु रखे गए फलों को संदर्भित करता एक चित्रण (Flickr)
3. अंगूरों को संदर्भित करता एक चित्रण (PICRYL)
4. अमरूद को संदर्भित करता एक चित्रण (Needpix)
5. संतरे के पेड़ को संदर्भित करता एक चित्रण (Wallpaper Flare)
6. अनार को दर्शाता एक चित्रण (PickPik)