भारतीय कॉफी उद्योग में कैसे स्टारबक्स ने बनाया अपना साम्राज्य?

आधुनिक राज्य : 1947 ई. से वर्तमान तक
03-02-2024 09:49 AM
Post Viewership from Post Date to 05- Mar-2024 (31st Day)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2571 193 0 2764
* Please see metrics definition on bottom of this page.
भारतीय कॉफी उद्योग में कैसे स्टारबक्स ने बनाया अपना साम्राज्य?

आज के समय में स्टारबक्स (Starbucks) और इंडियन कॉफ़ी हाउस (Indian Coffee House) भारत की दो लोकप्रिय कॉफ़ी श्रृंखलाएँ (Coffee Chains) मानी जाती हैं। स्टारबक्स एक वैश्विक ब्रांड (Global Brand) है, जो कॉफी और चाय-आधारित पेय की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। दूसरी ओर, इंडियन कॉफ़ी हाउस किफायती मूल्यों में पुरानी यादों के अनुभव और पारंपरिक भारतीय स्वाद के साथ कॉफ़ी पिलाते हैं। लेकिन हालिया वर्षों में भारतीय लोगों का इंडियन कॉफ़ी हाउस के बजाय “स्टारबक्स” के प्रति अधिक रुझान देखा गया है। चलिए समझने की कोशिश करते हैं, कि ऐसा आखिर क्यों हो रहा है? स्टारबक्स को दुनिया के सबसे बड़े कॉफी प्रदाताओं में से एक माना जाता है, जिसके पूरी दुनियां में 32 हजार से अधिक आउटलेट्स (Outlets) हैं। सबसे पहले स्टारबक्स को 31 मार्च, 1971 को सिएटल, वाशिंगटन (Seattle, Washington) में स्थापित किया गया। आज की तारीख में स्टारबक्स, अमेरिका में सबसे बड़ा कॉफ़ी रिटेलर (Coffee Retailer) बन गया है, और दुनिया की शीर्ष 20 कंपनियों में भी शुमार हो गया है। स्टारबक्स ने 2012 में भारत के सबसे बड़े और सबसे प्रसिद्ध निजी व्यवसायिक समूहों में से एक टाटा ग्रुप (Tata Group) के साथ एक संयुक्त उद्यम (Joint Venture) के माध्यम से भारतीय बाजार में प्रवेश किया।
भारत में स्टारबक्स के आउटलेट्स का स्वामित्व और संचालन टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) और स्टारबक्स कॉर्पोरेशन (Starbucks Corporation) के बीच 50:50 की साझेदारी के साथ किया जाता है। भारत में स्टारबक्स स्टोर (Starbucks Store) का स्वामित्व टाटा स्टारबक्स प्राइवेट लिमिटेड (Tata Starbucks Private Limited) के संयुक्त उद्यम के पास है। ब्रांड को अब स्टारबक्स कॉफ़ी - "एक टाटा एलायंस" (Starbucks Coffee - "A Tata Alliance") के नाम से भी जाना जाता है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय आबादी को स्टारबक्स की कॉफी और चाय-आधारित पेय की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करना था। स्टारबक्स के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हॉवर्ड शुल्त्स (Howard Schultz) और टाटा समूह के आदरणीय "रतन टाटा जी" के बीच हुई यह साझेदारी एक सफल अंतरराष्ट्रीय संयुक्त उद्यम का एक उल्लेखनीय उदाहरण रही है। दोनों कंपनियों ने समान मूल्यों और लक्ष्यों को साझा किया, जिसने इस साझेदारी को सफल बना दिया। स्टारबक्स, अपने आरामदायक और स्वागत योग्य माहौल के कारण भारत की विविध और जीवंत संस्कृति में बहुत उपयुक्त साबित हुआ। यह साझेदारी दोनों कंपनियों के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुई, जिसके उल्लेखनीय परिणाम सामने आए।
स्टारबक्स द्वारा भारत को अपने गंतव्य के रूप में चुनने के कई कारण हैं। वास्तव में हमारा भारत एक विशाल आबादी, उच्च आर्थिक विकास और तेज़ी से बढ़ती प्रति व्यक्ति आय वाला देश बन चुका है। इसके अतिरिक्त, भारत में नियामक वातावरण (Regulatory Environment) यानी काम करने का माहौल भी व्यापारों के पक्ष में खुला हुआ है, जिससे विदेशी कंपनियों के लिए यहां पर काम करना आसान हो जाता है। स्टारबक्स ने यह पहले ही भांप लिया कि भारतीय उपभोक्ता उन उत्पादों को अधिक पसंद करते हैं, जिनसे वे भावनात्मक रूप से अधिक जुड़ाव रखते हैं। इन सभी कारकों के साथ, स्टारबक्स भारत में खुद को स्थापित करने और एक सफलता की कहानी गढ़ने में सफल रहा। भारत में स्टारबक्स की विजयी यात्रा रणनीतिक साझेदारी, सांस्कृतिक समझ और ग्राहक-केंद्रित विपणन की शक्ति का उदाहरण मानी जाती है। टाटा समूह के साथ जुड़कर, स्टारबक्स ने प्रतिस्पर्धा में बढ़त हासिल की, जोखिम कम किया और भारतीय उपभोक्ताओं के साथ गहरे संबंध बनाए। अपने दृष्टिकोण, नए प्रयोगों और अपने ग्राहकों को एक शानदार और अद्वितीय अनुभव प्रदान करने के कारण स्टारबक्स बड़ी तेज़ी से भारतीयों खासतौर पर युवा भारतीयों के बीच खूब लोकप्रिय हो गया। भारत में स्टारबक्स उन युवा पेशेवरों और छात्रों के बीच खूब लोकप्रिय है, जो कोई भी कीमत चुकाकर पश्चिमी शैली की कॉफी का अनुभव करना चाहते हैं। यह सुविधा देश में कहीं और उपलब्ध नहीं है। हालाँकि, भारत में स्टारबक्स की कॉफी की कीमत आम आदमी के नजरिये से बहुत अधिक है, इसलिए कई लोग अपने उत्पादों की कीमत बहुत अधिक रखने के लिए इस कंपनी की आलोचना भी करते हुए दिखाई देते हैं। कुछ लोग तो ब्रांड का बहिष्कार कर देने की बात करते हैं। हालांकि इसके बावजूद स्टारबक्स, लाखों भारतीयों की पहली पसंद बनी हुई है, और देश में अपनी उपस्थिति का लगातार विस्तार कर रही रही है। स्थानीय व्यवसायों के साथ साझेदारी, लाइव संगीत प्रदर्शन और कुछ आउटलेट्स में नियमित रूप से आयोजित कला प्रदर्शनियों जैसी पहलों के माध्यम से सामुदायिक भावना पैदा करके स्टारबक्स आज भारत में एक लोकप्रिय कॉफी श्रृंखला बन गई है। स्टारबक्स अपने नवीन विचारों के लिए जानी जाती है। कंपनी अपनी कॉफ़ी को ताज़ा और चर्चा में बनाए रखने के लिए विभिन्न तरीकों का प्रयोग करती है। स्टारबक्स अपने ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया (Social Media) का भी उपयोग करती है। कंपनी फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंचों पर नियमित रूप से पोस्ट करती रहती है।
इससे उन्हें युवा दर्शकों तक पहुंचने और एक मजबूत स्टारबक्स बाजार बनाने में मदद मिलती है। इन रणनीतियों के अलावा, स्टारबक्स ने भारतीय बाजार के लिए अपने मेनू और बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता में भी सुधार किया है। वे अपने ग्राहकों को तेज़ और मुफ्त वाईफाई (Free Wifi) प्रदान करते हैं, ताकि वे इंटरनेट चलाते समय अपनी कॉफी का आनंद ले सकें। भारत में अपने लॉन्च के बाद से ही कंपनी, आधुनिक भारतीय संस्कृति के साथ मिश्रित गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए उद्योग को आगे बढ़ा रही है। कंपनी ने देश भर में कई कैफे खोलकर यह उपलब्धि हासिल की है। आज, भारत में स्टारबक्स के 3,500 से अधिक फ्रेंचाइजी स्टोर (Franchise Store) खुल चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन (International Coffee Organization) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कॉफी की खपत 2010 की तुलना में 2011 में 3% बढ़कर 1.06 लाख टन हो गई है। शुरुआत में भारत में इसे एक विलासिता की वस्तु माना जाता था, जिसे केवल अमीर लोग ही खरीद सकते थे। हालाँकि, समय के साथ स्टारबक्स भारत में कॉफी उद्योग में सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गई है।

संदर्भ
http://tinyurl.com/2dwuxtwn
http://tinyurl.com/bdhzz3vr
http://tinyurl.com/38fx8chd

चित्र संदर्भ
1. स्टारबक्स के कर्मचारियों को संदर्भित करता एक चित्रण (flickr)
2. 1971 और 2011 के बीच स्टारबक्स स्टोर्स की संख्या में वृद्धि दर्शाने वाले ग्राफ़ को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
3. भारत का पहला स्टारबक्स आउटलेट एलफिंस्टन बिल्डिंग, हॉर्निमन सर्कल, मुंबई में है। को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
4. बेंगलुरु, कर्नाटक में एक स्टारबक्स आउटलेट को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
5. फ़िनलैंड, 2018 में हेलसिंकी हवाई अड्डे पर स्टारबक्स को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
6. मेहमानों से गुलज़ार स्टारबक्स को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)