समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1051
मानव और उनके आविष्कार 814
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
| Post Viewership from Post Date to 14- Aug-2024 (31st Day) | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 2608 | 139 | 0 | 2747 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
चीता दुनिया का सबसे तेज़ रफ़्तार से दौड़ने वाला जानवर माना जाता है, जो 65 मील प्रति घंटे तक की गति से दौड़ सकता है। लेकिन आखिर ऐसी कौन सी चीज़ है, जिसकी वजह से चीता इतनी ज़्यादा तेज़ी से भाग सकता है कि उसका मुकाबला कोई भी दूसरा फ़ुर्तीला जानवर नहीं कर सकता । इस सवाल का जवाब पाने के लिए अनेक अध्ययन किए गए हैं, जिससे विभिन्न प्रकार के उत्तर सामने आए हैं। एक अध्ययन के अनुसार जो जानवर मध्यम आकार के होते हैं, वे ज़्यादा तेज़ गति से दौड़ सकते हैं। इसलिए सबसे तेज़ दौड़ने वाले जानवरों की सूची में न तो विशाल हाथी का नाम शामिल है, और न ही छोटी चींटियों का। इस बारे में और विस्तार से जानने के लिए शोधकर्ताओं ने एक मॉडल बनाया और यह दिखाया कि जानवरों के चलने या भागने से उनकी मांसपेशियां कैसे हिलती डुलती हैं और इसका, उनके तेज़ी से भागने से कितना और कैसा संबंध है। किसी जानवर के तेज़ गति से भागने की क्षमता इस बात पर निर्भर करती है कि उसकी मांसपेशियां कितनी सिकुड़ सकती हैं।
मांसपेशियां जितनी तीव्र गति से सिकुड़ती हैं और सिकुड़ते समय जितनी छोटी होती जाती हैं, गति उतनी ही तेज़ हो जाती है। चीते के आकार के जानवर का वज़न लगभग 50 किलोग्राम होता है, और वे शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं। उनका आकार, भार और मांसपेशियों के सिकुड़ने की क्षमता ही उन्हें वज़न गति देने में सहायता करती है। तो आइए आज हम दुनिया के सबसे तेज़ जानवर चीते को धीमी गति में दौड़ते हुए देखें ।