आइए देखें, भारतीय फ़्यूजन संगीत के आनंददायक चलचित्रों को

ध्वनि I - कंपन से संगीत तक
22-09-2024 09:23 AM
Post Viewership from Post Date to 23- Oct-2024 (31st) Day
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2170 58 0 2228
* Please see metrics definition on bottom of this page.

वर्तमान समय में, हमें ऐसे कई गीत सुनने को मिल रहे हैं, जिनमें संगीत की भारतीय पारंपरिक शैली के साथ-साथ, अन्य विदेशी शैलियों का उपयोग किया गया है। हालांकि, इस प्रकार के संगीत का निर्माण बहुत पहले से ही किया जा रहा है। इस प्रकार की संगीत शैली को भारतीय  फ़्यूजन संगीत (Indian Fusion music) कहा जाता है। भारतीय फ़्यूजन संगीत, संगीत की वह शैली है, जिसमें पारंपरिक भारतीय संगीत को जैज़ (jazz), रॉक (rock), हिप-हॉप (hip-hop) और इलेक्ट्रॉनिक (electronic ) संगीत के तत्वों के साथ जोड़ा जाता है। इसमें पारंपरिक भारतीय वाद्ययंत्रों, जैसे सितार, तबला और सारंगी को आधुनिक वाद्ययंत्रों जैसे इलेक्ट्रिक गिटार, सिंथेसाइज़र और ड्रम मशीन आदि के साथ सम्मिश्रित किया जाता है। भारतीय  फ़्यूजन संगीत की शुरूआत, 1960 के दशक में हुई, जिसके  ज़रिए रॉक, पॉप, जैज़ और ब्लूज़ जैसी  संगीत शैलियों को शास्त्रीय हिंदुस्तानी और कर्नाटक परंपराओं के साथ जोड़ा गया।  फ़्यूजन संगीत, शास्त्रीय ध्वनि को मुख्यधारा में लाता है, और कलाकारों को एक अनूठी, नवीन और मनमोहक ध्वनि बनाने में सक्षम बनाता है। खास बात यह है कि वर्तमान समय में, दर्शक संगीत की इस शैली से अनजान  नहीं हैं। हाल के वर्षों में, ऐसे कई कलाकार  आए हैं, जिन्होंने शानदार  फ़्यूजन संगीत की रचना की, इस पर विभिन्न प्रकार के प्रयोग किए और बेहतरीन गीतों का निर्माण किया। तो  आज, आइए, भारतीय  फ़्यूजन संगीत के चलचित्रों को देखें। कोक स्टूडियो इंडिया (Coke studio India) का ‘मल्हार जैम’, इसका एक उदाहरण है। इसके अतिरिक्त, हम नाद को सुनेंगे जोकि एक मधुर कृति है, जिसमें ईडीएम (EDM),  परकशन (percussion), सितार और बांसुरी के साथ, रागों को मिश्रित किया गया है। फिर हम, भास्कर दास का बांसुरी, गिटार और ड्रम के साथ, एक लाइव  फ़्यूजन संगीत प्रदर्शन देखेंगे। अंत में, हम बी. शिवरामकृष्ण राव  की क्लासिक इंस्ट्रूमेंटल फ़्यूजन हीलिंग रागों (classic instrumental fusion healing) को सुनेंगे।



संदर्भ: 

https://tinyurl.com/2s3w5hsh

https://tinyurl.com/34byfer9

https://tinyurl.com/s369ejjy

https://tinyurl.com/5fuprpr6

https://tinyurl.com/2s3ptd3m