समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1051
मानव और उनके आविष्कार 814
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
| Post Viewership from Post Date to 19- Mar-2025 (31st) Day | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 2681 | 110 | 0 | 2791 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
इस बात में कोई संदेह नहीं है कि हमारा रामपुर, मुख्य रूप से, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही, यहाँ की अनूठी पाक-कला विशेषताएँ, जैसे "दूधिया बिरयानी" और "अदरक का हलवा" आदि व्यंजन भी बहुत प्रसिद्ध हैं। फ़ैजुल्लाह ख़ान (शासनकाल 1748 - 1793), जो कि रामपुर के पहले नवाब थे, ने रामपुर रज़ा लाइब्रेरी की स्थापना की। इस अद्भुत पुस्तकालय के शानदार संग्रह में दुर्लभ और अमूल्य पांडुलिपियाँ, प्राचीन पुस्तकें और कलाकृतियाँ शामिल हैं, जिसका श्रेय, उनके वंशजों को भी जाता है जो कला, संस्कृति और साहित्य के महान संरक्षक थे। विशेष रूप से अपनी अरबी और फ़ारसी पांडुलिपियों, सुलेख कार्यों और लघु चित्रों के लिए प्रसिद्ध, यह पुस्तकालय, हमारे शहर में एक भव्य महल में स्थित है और अब यह भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के नियंत्रण में है। चूंकि फ़ैजुल्लाह ख़ान और अन्य सभी रामपुर नवाब, संगीत, कला और साहित्य के संरक्षक थे, इसलिए इस पुस्तकालय को अत्यधिक महत्व दिया गया और इसका संग्रह, लगातार बढ़ता गया। रामपुर में मौजूद महात्मा गांधी का स्मारक, ‘गांधी समाधि’, उनके उन संघर्षों को दर्शाती है, जो महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता के लिए किए थे। अपनी इन अमूल्य धरोहरों के अलावा, हमारा शहर, अपनी पाक कला के लिए भी प्रसिद्ध है। रामपुर के लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड जैसे कचौरी, चपली कबाब, नल्ली निहारी आदि को लोग बहुत पसंद करते हैं। तो आइए, आज कुछ चलचित्रों के माध्यम से, हम अपने शहर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों जैसे रज़ा लाइब्रेरी, ज़ामा मस्ज़िद, गांधी समाधि आदि के बारे में विस्तार से जानें। इसके बाद हम, अपने पूरे शहर का दौरा करेंगे। साथ ही हम, दूधिया बिरयानी और अदरक के हलवे जैसे अपने शहर के कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों से संबंधित दृश्यों का आनंद लेंगे। साथ ही हम, रामपुर के लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड जैसे कचौरी, चपली कबाब, नल्ली निहारी आदि के बारे में भी जानेंगे। अंत में हम समझेंगे कि, हमारे शहर का एक और प्रसिद्ध व्यंजन, 'तार कोरमा', कैसे बनाया जाता है।
संदर्भ: