रामपुर में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता, अब हमें वैध रुझानों पर देना होगा ध्यान

हथियार और खिलौने
20-05-2025 09:26 AM
Post Viewership from Post Date to 20- Jun-2025 (31st) Day
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2207 52 0 2259
* Please see metrics definition on bottom of this page.
रामपुर में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता, अब हमें वैध रुझानों पर देना होगा ध्यान

आज की पीढ़ी पर फैंटेसी क्रिकेट की लोकप्रियता हावी हो चुकी  है, जिससे यह इस खेल के साथ जुड़ने का एक अनोखा तरीका बन गया है। ऐप्स और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म, उपयोगकर्ताओं को वर्चुअल टीम (Virtual team) बनाने और वास्तविक-मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शनों के आधार पर पैसा जीतने का मौका देते हैं। यह क्रिकेट में रोमांच को बढ़ाता है, परंतु, इसके साथ कुछ जोखिम भी जुड़े हुए  है। त्वरित पुरस्कारों की लालच, लोगों को उनकी दैनिक ज़िम्मेदारियों एवं वित्तीय आधार से विचलित कर सकती है। आज, हम फैंटेसी क्रिकेट और खेल सट्टेबाज़ी के बीच मौजूद महत्वपूर्ण अंतर को समझेंगे। साथ ही,हम भारत में फैंटेसी क्रिकेट और खेल सट्टेबाज़ी की कानूनी स्थिति पर भी चर्चा करेंगे तथा उन नियमों की जांच करेंगे, जो उन्हें नियंत्रित करते हैं। अंत में, हम खिलाड़ियों पर इसके प्रभाव को समझने के लिए, फैंटेसी क्रिकेट के जोखिमों और व्यसनकारी प्रकृति पर प्रकाश डालेंगे।

फैंटेसी क्रिकेट बनाम खेल सट्टेबाज़ी: 

दुनिया भर में सट्टेबाज़ी एक विशाल उद्योग है ,और सबसे लोकप्रिय सट्टेबाज़ी खेलों से जुड़ी होती है। भारत जैसे देशों में, क्रिकेट सट्टेबाज़ी का प्रमुख केंद्र है, जिसमें सबसे अधिक सट्टेबाज़ी होती है। हालांकि, भारत में इसे सख्ती से प्रतिबंधित किया गया है और देश में सट्टेबाज़ी के खिलाफ़ सख्त कानून हैं। लेकिन, ये कानून पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं, और ऑनलाइन सट्टेबाज़ी को सीधे तौर पर नियंत्रित नहीं करते हैं।

ऑड्स बोर्ड| चित्र स्रोत : wikimedia 

सट्टेबाज़ी क्या है?

सट्टेबाज़ी, किसी घटना के विशेष परिणाम की संभावना के खिलाफ़, एक शर्त रखने/दांव लगाने या मौद्रिक संपत्ति को जोखिम में डालने की सरल प्रक्रिया है। सरल भाषा में, सट्टेबाज़ी में दो पक्ष शामिल होते हैं। वे उन स्थितियों पर विचार करते हैं, जो प्रतिस्पर्धी घटना के लिए प्रासंगिक हैं, और तदनुसार जीतने की संभावना का विश्लेषण करते हैं। सट्टेबाज़ी के बाज़ार में, अधिकांश दांव खेल की घटनाओं तक सीमित हैं। क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन, ईस्पोर्ट्स(Esports) और अन्य समान श्रेणियों के खेलों पर, सबसे प्रचलित प्रकार के दांव लगाए जाते हैं। 

फैंटेसी ऐप क्या हैं?

विशेष रूप से क्रिकेट की बात करें तो, फैंटेसी ऐप्स ने, भारतीय बाज़ारों में बहुत विशाल स्थान बनाया है। भले ही आप इन्हें सट्टेबाज़ी प्लेटफ़ॉर्म माना जा सकता हैं, लेकिन ये पारंपरिक सट्टेबाज़ी ऐप नहीं हैं। फैंटेसी क्रिकेट में खेल का गहरा ज्ञान और रणनीतिक निवेश शामिल होता है, यह बेहद विशिष्ट है। भारत में चलने वाले फैंटेसी ऐप्स, आपके क्रिकेट ज्ञान का परीक्षण करते हैं, और तदनुसार आपको ग्यारह खिलाड़ियों की एक टीम बनानी होती है। आपको दोनों पक्षों के खिलाड़ियों से विकल्प मिलते है, और आपको दो समुदायों में उपलब्ध विकल्पों के साथ, एक संघ संयोजन भी तैयार करना होता है। अपने चयन से लाभ कमाने के लिए, आपको पुरस्कारों तक जाना होगा। यह वह समय और स्थान है, जहां फैंटेसी ऐप पर सट्टेबाज़ी का हिस्सा वास्तविक हो जाता है। यहां अच्छे पैसे कमाने के लिए, मज़बूत मौके के साथ बहुत कम निवेश होता है। हालांकि, इसमें लत और धन की जोखिम शामिल है, लेकिन, यहां न्यूनतम निवेश है।

चित्र स्रोत : wikimedia 

भारत में फैंटेसी क्रिकेट और खेल सट्टेबाज़ी की कानूनी स्थिति–

सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867, को ब्रिटिश काल के दौरान ही पेश किया गया था। इसने सार्वजनिक जुआ, और आम गेमिंग क्लबों पर प्रतिबंध लगाया, लेकिन कौशल के खेल के लिए यह अपवाद था। देश के संविधान के प्रचार के बाद, जुआ और सट्टेबाज़ी से संबंधित मुद्दों को राज्य सूची के ‘प्रवेश 34’ के तहत लाया गया था। इसका मतलब है कि, अब केवल राज्य विधानमंडल ही, इन मुद्दों के बारे में कानून बना सकते हैं।

• ओडिशा राज्य ने, ओडिशा जुआ रोकथाम अधिनियम, 1955, के तहत सभी प्रकार के ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया।

• आंध्र प्रदेश ने 1974 में, आंध्र प्रदेश गेमिंग अधिनियम के माध्यम से, ड्रीम 11(Dream 11) जैसे फैंटेसी गेमिंग ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।

• ऑनलाइन गेमिंग को अवैध बनाने के लिए, तेलंगाना कैबिनेट ने 2017 में, एक अध्यादेश लागू किया था, जिसने तेलंगाना गेमिंग अधिनियम, 1974 में संशोधन किया है। 

• असमिया नागरिकों को भी एम पी एल(M P L) और ड्रीम 11 जैसे ऑनलाइन फैंटेसी खेल प्लेटफ़ॉर्मों का उपयोग करने की अनुमति नहीं है, क्योंकि उन्हें असम में प्रतिबंधित किया गया है। 

• एक तरफ़, 2021 में, केरल उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन रम्मी गेम्स(Rummy games) और अन्य फैंटेसी खेलों को बढ़ावा देने के लिए, विराट कोहली और अन्य हस्तियों को एक नोटिस जारी किया था।
 

चित्र स्रोत : pexels

फैंटेसी क्रिकेट के जोखिम, और लत की प्रवृत्ति–

1.लत की चिंता

फैंटेसी क्रिकेट की आकर्षक प्रकृति, लत का कारण बन सकती है, क्योंकि, उपयोगकर्ता बार–बार खिलाड़ी प्रदर्शन और टीम रैंकिंग की निगरानी करते हैं। इस लत के परिणामस्वरूप, जीवन के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की उपेक्षा हो सकती है। 

2.वित्तीय निहितार्थ

जबकि अधिकांश फैंटेसी क्रिकेट ऐप्स मुफ़्त गेमप्ले(Gameplay) प्रदान करते हैं, कुछ ऐप्स, उपयोगकर्ताओं को भुगतान की गई प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति देते हैं। इससे उपयोगकर्ताओं को महत्वपूर्ण मात्रा में पैसों का निवेश करना पड़ सकता है। इससे वित्तीय नुकसान हो सकता है। 

3.समय उपभोग

किसी फैंटेसी क्रिकेट टीम का प्रबंधन करने के लिए, काफ़ी समय और प्रयास की आवश्यकता होती है। उपयोगकर्ताओं को खिलाड़ियों की चोटों, टीम रणनीतियों और वास्तविक मैच अपडेट पर नज़र रखने की आवश्यकता है। 

4.गोपनीयता चिंता

फैंटेसी क्रिकेट ऐप्स, लक्षित विपणन एवं अन्य विभिन्न उद्देश्यों के लिए उपयोगकर्ता डेटा एकत्र करते हैं। उचित सहमति के बिना, व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग या उसे साझा किया जाना, गोपनीयता चिंता को बढ़ाता है।

5.अवास्तविक उम्मीदें

उपयोगकर्ता अक्सर अपनी जीत की क्षमता के बारे में, अवास्तविक अपेक्षाएं विकसित करते हैं। क्रिकेट मैचों की अप्रत्याशितता और अन्य कुशल प्रतिभागियों की उपस्थिति के कारण, लगातार जीतने की संभावना हालांकि अधिक हो सकती है।

 

संदर्भ

https://tinyurl.com/py3rum2k

https://tinyurl.com/53jww9ep

https://tinyurl.com/7s6xptfp

मुख्य चित्र स्रोत : Wikimedia