रामपुर के लिए रविवार मनोरंजन

दृष्टि III - कला/सौंदर्य
14-10-2018 10:24 AM
रामपुर के लिए रविवार मनोरंजन

आज के इस आधुनिक युग में मनोरंजन के स्रोत कभी कम नहीं पड़ते। इनमें से कुछ हैं फ़िल्में, संगीत, वीडियो गेम आदि। परन्तु ये सभी मनोरंजन के साधन आपका काफी समय मांगते हैं। यदि आप मनोरंजन के लिए एक गाना भी सुनें तो आप कम से कम 4 से 5 मिनट उसे समर्पित कर बैठते हैं। पर यदि मनोरंजन कुछ चंद सेकंडों में ही प्राप्त किया जा सके तो...

आइये बताएं आपको जिफ के द्वारा मनोरंजन के बारे में। जिफ या गिफ (GIF- Graphics Interchange Format) को सरल मायने में समझने के लिए ऐसा कह सकते हैं कि यह कुछ चित्रों का मिश्रण होता है जो एक के बाद एक दिखाए जाते हैं, जिससे चित्र एक वीडियो जैसा प्रतीत होता है। हालांकि इसमें और वीडियो में फर्क यह होता है कि ये जिफ कुछ सेकंड के ही होते हैं।

आज भारत में भी कई कलाकार जिफ के द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन दे रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं श्रुति शर्मा या श्रूडल (Shroodle), जो जिफ को हमारी पीढ़ी का प्रतीक चिह्न मानती हैं। उनका कहना है कि एक जिफ आपका ध्यान बिलकुल उचित समय के लिए ही केन्द्रित करता है, न ज़्यादा, न कम। उन्होंने जिफ बनाने की शुरुआत खुद की परीक्षा लेने के तौर पर की थी। उनके बनाये कुछ जिफ नीचे प्रस्तुत किये गए हैं।

संदर्भ:
1.https://scroll.in/magazine/812463/10-indian-artists-who-are-using-gifs-to-create-fascinating-art
2.https://shrutisharmaillustration.com/gifs/