बिल्ली परिवार में सबसे अधिक होती है, जगुआर की बाइट

व्यवहार के अनुसार वर्गीकरण
18-09-2022 01:18 PM
Post Viewership from Post Date to 18- Oct-2022 (30th Day)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
3108 38 0 3146
* Please see metrics definition on bottom of this page.
बिल्ली परिवार के किसी भी अन्य सदस्य की तुलना में जगुआर (Jaguar) की बाइट या काटने की शक्ति सबसे अधिक होती है। शायद उसकी बाइट किसी भी स्तनपायी जीव की तुलना में सबसे अधिक है। जगुआर जिसे जंगल का असली राजा माना जाता है, मुख्य रूप से मैक्सिको (Mexico) और अर्जेंटीना (Argentina) के बीच के क्षेत्र में पाया जाता है। जगुआर अपने शिकार के सिर के हिस्से को काटता है। अधिकांश अन्य बड़ी बिल्लियों की तरह (शेर को छोड़कर) जगुआर अकेले में शिकार करता है। यह एनाकोंडा (Anaconda) और कैमन (Caimans) को सफलतापूर्वक मारने की अपनी क्षमता के लिए प्रसिद्ध है। इसकी बाइट इतनी मजबूत होती है कि यह कछुओं जैसे जानवरों के खोल को आसानी से भेद सकता है। जगुआर अमेरिंडियन (Amerindian) शब्द यगुआर (Yaguar) से आया है। इस शब्द से तात्पर्य ऐसे जीव से है, जो एक ही झटके में अपने शिकार को मार देता है। अफ्रीका (Africa) और एशिया (Asia) में यह अपने निकट सम्बंधी जीवों से छोटा होने के बाद भी कुशलतापूर्वक शिकार करता है। तो आइए एक ऐसे वीडियो पर नजर डालते हैं, जिसमें जगुआर चुपके से एक मगरमच्छ पर हमला करता है।