ब्रूनो मुनारी: रोजमर्रा की चीजों को आकर्षक बनाने वाले, उत्कृष्ट डिज़ाइनर

विचार II - दर्शन/गणित/चिकित्सा
25-07-2023 09:42 AM
Post Viewership from Post Date to 25- Aug-2023 31st Day
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
3675 578 0 4253
* Please see metrics definition on bottom of this page.
ब्रूनो मुनारी: रोजमर्रा की चीजों को आकर्षक बनाने वाले, उत्कृष्ट डिज़ाइनर

हम सभी अपने शयनकक्ष के लिए पलंग खरीदते समय बहुत सारी बातों का ख्याल रखते हैं। जैसे कि, बेड दिखने में अच्छा, आरामदायक और आकार में हमारे कमरे के हिसाब से एकदम फिट होना चाहिए। हालांकि, आज से कुछ शताब्दियों पहले चीजों को बस एक प्रयोगात्मक ढांचे के तौर पर यानी काम चलाऊ बनाया जाता था। लेकिन, ब्रूनो मुनारी (Bruno Munari) जैसे प्रसिद्ध डिजाइनरों और आविष्कारकों ने दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली कई वस्तुओं की डिज़ाइन (Design) को सरल और अधिक उपयोगी बनाकर, हम सभी के जीवन को और अधिक आसान कर दिया। ब्रूनो मुनारी इटली के एक अद्भुत कलाकार, डिजाइनर और आविष्कारक माने जाते थे। उन्होंने चित्रकला, मूर्तिकला, फिल्म, औद्योगिक और ग्राफिक डिजाइन (Graphic Design) आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह आधुनिकतावाद, भविष्यवाद और ठोस कला (Concrete Art) में माहिर थे। इसके साथ ही उन्हें साहित्य और कविता में भी काफी रुचि थी। मुनारी का मानना था कि कला को रोजमर्रा की जिंदगी से अलग नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने एक बार कहा था कि, "जो चीज़ें देखने में अच्छी और इस्तेमाल में ख़राब हैं, उनका अस्तित्व ही नहीं होना चाहिए।" ("Things That Are Good To Look At And Bad To Use Shouldn't Even Exist.")
मुनारी का जन्म 24 अक्तूबर 1907 को इटली के मिलान (Milan) शहर में हुआ था, लेकिन वे बडिया पोलिसिन (Badia Polesine) में पले-बढ़े, जहां उनका परिवार एक होटल चलाता था। वह 1926 में मिलान लौट आए। यहां वह मैरिनेट (Marinetti) के नेतृत्व वाले भविष्यवादी आंदोलन में शामिल हो गए। इन वर्षों में, उन्होंने विभिन्न पत्रिकाओं के लिए ग्राफिक डिजाइनर (Graphic Designer) और कला निर्देशक के रूप में काम किया। उन्होंने बच्चों के लिए किताबें भी डिजाइन कीं, जो उनके बाद के जीवन में उनका पेशा बन गया। 1948 में, उन्होंने मोविमेंटो आर्टे कंक्रीटा (Movimento Arte Concreta (MAC) की सह-स्थापना की, जो कंक्रीट कला (Concrete Art) पर केंद्रित थी। कंक्रीट कला अमूर्त कला की एक शैली है, जो 20 वीं शताब्दी की शुरुआत में उभरी, जिसमें शुद्ध ज्यामितीय रूपों, सटीक रेखाओं और रंग के उपयोग पर जोर दिया गया था।1940 और 1950 के दशक के दौरान, उन्होंने इतालवी डिजाइन उद्योग के लिए कई वस्तुएं बनाईं, जिनमें प्रकाश जुड़नार (Light Fixtures), ऐशट्रे (Ashtrays), टेलीविजन, एस्प्रेसो मशीन (Espresso Machines) और खिलौने शामिल थे। अपने बाद के वर्षों में, मुनारी ने सोचा कि लोग उनके कलात्मक काम के दायरे को पूरी तरह से नहीं समझ पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने अपने सबसे महत्वपूर्ण कार्यों का संग्रह तैयार करने के लिए एक कला इतिहासकार के रूप में काम किया। वह बच्चों की किताबों और खिलौनों में उनके योगदान, बच्चों को स्पर्श, गति और रंगों के बारे में सिखाने के लिए बनावट और इंटरैक्टिव तत्वों (Interactive Elements) का उपयोग करने के लिए भी प्रसिद्ध थे। अपनी "डिज़ाइन ऐज़ आर्ट (Design As Art")" नामक पुस्तक के माध्यम से में ब्रूनो मुनारी ने ऐसे डिज़ाइन बनाने के महत्व पर जोर दिया, जो कार्यात्मक और सौंदर्य की दृष्टि से आकर्षक हो। मुनारी का मानना था कि डिज़ाइन को उपयोगकर्ता के अनुभव को ध्यान में रखकर बनाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने पुराने और आधुनिक सड़क संकेतों की तुलना करते हुए कहा कि डिज़ाइन को बदलते समय और संदर्भों के अनुसार कैसे अनुकूलित किया जा सकता है।
मुनारी के अनुसार, सरलीकरण (Simplification), डिज़ाइन का एक महत्वपूर्ण पहलू होता है। उन्होंने जटिल अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाने के लिए सही रूपकों का उपयोग करने का सुझाव दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अच्छा डिज़ाइन उपयोगकर्ता के लिए आकर्षक और प्रासंगिक भी होना चाहिए। मुनारी के कलात्मक उत्पादन में किताबों, खेल और शिक्षा ने केंद्रीय भूमिका निभाई। अपने पूरे जीवन में, उन्होंने 70 से अधिक किताबें लिखीं। 29 सितंबर 1998 को मिलान में मुनारी का निधन हो गया। लेकिन, अपने इस जीवनकाल में उन्होंने कला, डिजाइन और शिक्षा की दुनिया में अभिनव और प्रेरक कार्यों की एक समृद्ध विरासत को संग्रहित कर लिया था। मुनारी के काम का एक महत्वपूर्ण पहलू कला के प्रति उनका लोकतांत्रिक और अभिजात्य-विरोधी दृष्टिकोण था। उनका मानना था कि, कला हर किसी के लिए सुलभ होनी चाहिए, न कि केवल कुछ चुनिंदा लोगों के लिए। उन्होंने बच्चों के लिए "मियो रोमियो द कैट (Mio Romeo The Cat)" और "ज़िज़ी द मंकी (Zizzy The Monkey)" जैसे खिलौने भी बनाए, जो खूब बिके, और इनके लिए उन्होंने पुरस्कार भी जीते। बच्चों की किताबों में, मुनारी ने आश्चर्य और आकर्षण की भावना पैदा करने के लिए विभिन्न तकनीकों का प्रयोग किया। वह चाहते थे कि बच्चे स्वतंत्र रूप से सोच सकें और अपनी कल्पना और रचनात्मकता का उपयोग करें।
पिछले साल २०२२ की समाप्ति पर न्यूयॉर्क में सेंटर फॉर इटालियन मॉडर्न आर्ट (Center For Italian Modern Art) ने "ब्रूनो मुनारी: द चाइल्ड विद इन (Bruno Munari: The Child Within)" नामक एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में विभिन्न संग्रहों में से उनकी लगभग 130 पुस्तकें, वस्तुएं और कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य मुनारी की प्रतिभा को प्रदर्शित करना था, क्योंकि उनके विचार आज भी प्रासंगिक माने जाते हैं। इस प्रदर्शनी ने कलाकारों और डिजाइनरों को अपने काम में प्रयोग और खेल की भावना को जीवित रखने के लिए प्रेरित किया।

संदर्भ ​
https://tinyurl.com/hdzthh2w
https://tinyurl.com/m496mkvm
https://tinyurl.com/38fdn2pm
https://tinyurl.com/38fdn2pm

चित्र संदर्भ
1. ब्रूनो मुनारी को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
2. फ़ेडरिको पटेलानी द्वारा खींची गई ब्रूनो मुनारी की तस्वीर को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
3. फ़ॉकलैंड पेंडेंट लाइट, को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
4. ब्रूनो मुनारी, जियोर्जियो कासाती, पिएत्रो पेडेफेर्री (बाएं से), 1995, को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
5. इटली में सिमिटेरो मोनुमेंटेल में मुनारी की कब्र को दर्शाता चित्रण (wikimedia)