समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1051
मानव और उनके आविष्कार 814
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
| Post Viewership from Post Date to 06- Sep-2023 (31st Day) | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 2148 | 487 | 0 | 2635 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
ब्रिटिश संग्रहालय (British Museum),लंदन (London) के ब्लूम्सबरी (Bloomsbury) क्षेत्र में स्थित, मानव इतिहास, कला और संस्कृति को समर्पित एक सार्वजनिक संग्रहालय है। यहां लगभग आठ मिलियन कार्यों का स्थायी संग्रह मौजूद है। यहां मौजूद विभिन्न कलाकृतियां मानव संस्कृति की शुरुआत से लेकर वर्तमान तक के जीवन को प्रदर्शित करती हैं।ब्रिटिश संग्रहालय ज्ञान के सभी क्षेत्रों को आवरित करने वाला पहला सार्वजनिक राष्ट्रीय संग्रहालय था। 2022 में इस संग्रहालय में लगभग 4,097,253 आगंतुक आए।
यह दुनिया में सबसे अधिक देखे जाने वाले कला संग्रहालयों की सूची में तीसरे स्थान पर है।संग्रहालय की स्थापना 1753 में की गई थी, जो मुख्य रूप से एंग्लो-आयरिश चिकित्सक (Anglo-Irish physician) और वैज्ञानिक सर हान्स स्लोन (Sir Hans Sloane) के संग्रह पर आधारित था।इसे पहली बार जनता के लिए 1759 में मोंटेगु हाउस (Montagu House) में खोला गया था। महत्वपूर्ण बात यह है कि ब्रिटिश संग्रहालय में भारत की वे अनेकों प्राचीन कलाकृतियां मौजूद हैं, जिन्हें वर्षों पहले भारत से लूटा गया था। आइए, इस रविवार हम ब्रिटिश संग्रहालय में मौजूद विभिन्न भारतीय कलाकृतियों की जांच करें।
संदर्भ:
https://tinyurl.com/4sypf8wh
https://tinyurl.com/hxewu5us
https://tinyurl.com/47j6usb5
https://tinyurl.com/2a6nbmcm