समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1051
मानव और उनके आविष्कार 814
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
                                            आईटीआई(औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) एक प्रशिक्षण संस्थान हैं जो तकनीकी क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करता हैं। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन चलाये जाने वाले प्रशिक्षण संस्थान हैं जिनमें प्रशिक्षुओं को तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है। ज़्यादातर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तकनीकी व्यापार में शिक्षा प्रदान करते हैं जो सौ से ज्यादा हैं, जैसे इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक्स, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, फ़िल्टर, डीजल मैकेनिक्स, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामिंग असिस्टंट, इलेक्ट्रिकल मैकेनिक्स, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, रेफ्रिजरेशन,एयर कंडीशनरिंग, वेल्डर आदि। इसमें 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा पास करने के बाद प्रवेश ले सकते हैं। आई टी आई को पूरा करने के बाद अलग-अलग ओद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश किया जा सकता हैं। इसकी फीस बहुत ही कम होती हें।
 रामपुर शहर जहाँ पर शाक्षरता दर 53.34% हैं। रामपुर शहर का शिक्षा केंद्र विद्यार्थिओं के लिए प्रमुख आकर्षण हैं। कुछ सरकारी और गैरसरकारी प्रशिक्षण केंद्र विद्यार्थियों के जीवन में अहम् किरदार निभा रहे हैं। जो तकनीकी और गैर तकनीकी शिक्षा देकर विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र के मांग पर उनको तैयार करते हैं। रामपुर का आई टी आई मौका दे रहा हैं बहुत से कोर्सेस करने की जैसे, कंप्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, फ़िल्टर और मैकेनिक आदि। जिसकी समय सीमा 6 महीने से 2 साल की होती हैं। इसमें कम से कम 14 साल तक के बच्चे प्रवेश कर सकते हैं। और कामयाब विद्यार्थी को राष्ट्रीय उद्योग का प्रमाण पत्र दिया जाता हैं। रामपुर में पांच सरकारी और चार गैर सरकारी आई टी आई हैं। कृषि के अलावा इन सभी क्षेत्र में भी काम किया जा सकता हैं जो हमारी रोज़ की ज़िन्दगी से जुड़े हुए हैं इनको सीखने की बाद अनुभव के साथ साथ अच्छा वेतन कमाया जा सकता हैं।