समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1051
मानव और उनके आविष्कार 814
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
| Post Viewership from Post Date to 20- Sep-2023 (31st Day) | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 2264 | 594 | 0 | 2858 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
स्पेन (Spain) में इस्लामी साम्राज्य के अंतिम दौर में वहां के राजा स्पेन के पर्वतीय क्षेत्र में चले गए और अलहम्ब्रा (Alhambra) शहर का निर्माण किया। यहां उन्होंने दो महल बनवाए तथा उन महलों में बगीचों या उद्यानों का निर्माण किया। इस पूरी संरचना को जनरललाइफ़ (Generallife) या “जन्नत अल आरिफ़” के नाम से जाना जाता है। इसके नाम के विभिन्न अर्थ हैं, जिनमें गवर्नर का गार्डन, अलारिफ़ का गार्डन, जिप्सी उत्सव आयोजक का वनस्पति उद्यान आदि शामिल है। जनरललाइफ़, एक प्रकार से ग्रेनाडा के राजाओं के लिए एक अवकाश स्थल बन गया था। जब भी महल के आधिकारिक मामलों से उनका मन ऊब जाता, तब वे यहां आकर अपना समय व्यतीत करते। वर्तमान समय में ‘जनरललाइफ़’ में दो मुख्य इमारतें हैं। महल में हिल ऑफ द सन (Hill of the Sun) नामक संरचना बनाई गई है, जहां से पूरे शहर और जेनिल (Genil) और डारो (Darro) नदियों की घाटियों का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। ‘जनरललाइफ़’ दुनिया के सबसे प्रसिद्ध जीवंत मध्ययुगीन महलों और उद्यानों में से एक है। तो आइए, इन चलचित्रों के जरिए आज हम स्पेन के ‘जनरललाइफ़’ उद्यानों का भ्रमण करें।
संदर्भ: