समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1051
मानव और उनके आविष्कार 814
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
| Post Viewership from Post Date to 08- Nov-2023 (31st Day) | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 2587 | 281 | 0 | 2868 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
एक समय था जब लोगों को यह भी पता नहीं था कि, हमारी पृथ्वी चपटी है या गोल है। लेकिन आज विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि हम न केवल अपनी धरती बल्कि हमारी धरती से हजारों किलोमीटर दूर मौजूद किसी दूसरे गृह के भी आकार का सटीक पता लगा सकते हैं। लेकिन सबसे बड़ा रोमांच तो हमारी पृथ्वी के चारों ओर के आवरण के चुंबकीय क्षेत्र (Magnetic Field) को अपनी आखों से देखने में है। वैज्ञानिकों ने हमारी पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र की हरकतें दिखाने के लिए बड़े ही रचनात्मक तरीके से चुम्बक और रेत का उपयोग किया है।
ऊपर दिए गए वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि, क्या होता है जब आप एक शक्तिशाली चुंबक और ढेर सारी रेत को ट्रैम्पोलिन (Trampoline) से हवा में उछालते हैं और उसे धीमी गति पर फिल्माते हैं? दिए गए वीडियो में आप चुंबक के चारों ओर बनी चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं को आसानी से देख सकते हैं। इस प्रयोग में रेत के कण लोहे की छीलन की तरह काम कर रहे हैं। वे चुंबक के साथ हवा में उछलते हैं, और वे खुद को ऐसे पैटर्न में व्यवस्थित करते हैं जो चुंबक के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र का आकार दिखाते हैं।
वीडियो थोड़ा धुंधला
है, लेकिन इसके बावजूद आप चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के पैटर्न आसानी से देख सकते हैं।
वीडियो देखने में भी काफी शानदार है, क्योंकि इसमें चुंबक की ताकत को नए तरीके से दिखाया
गया है।
संदर्भ: