आइए आनंद लें, दक्षिण अमेरिका के सूरीनाम में मनाए जाने वाले दिवाली उत्सव का

विचार I - धर्म (मिथक/अनुष्ठान)
12-11-2023 10:40 AM
Post Viewership from Post Date to 13- Dec-2023 (31st Day)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2671 82 0 2753
* Please see metrics definition on bottom of this page.

प्रकाश पर्व के रूप में प्रसिद्ध दिवाली या दीपावली हिन्दू धर्म के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। जहां भारत में रहने वाले लोग दिवाली का उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं, वहीं भारत के बाहर भी कुछ देश ऐसे हैं, जहां इस त्योहार को एक अनूठे अंदाज में मनाया जाता है।


 उदाहरण के लिए दक्षिण अमेरिका (South America) का सूरीनाम (Suriname) देश, जहां प्रारंभिक औपनिवेशिक काल से ही कई भारतीय बसे हुए हैं। यहां आज भी दिवाली उनके अनोखे अंदाज में मनाई जाती है। 63.064 वर्ग मील तक फैले इस देश की आबादी में लगभग 35-40% हिस्सा हिंदू आबादी का है।सूरीनाम की हिंदू आबादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा उत्तर प्रदेश और बिहार से आकर बसे लोगों का है।


यहां रहने वाले भारतीय लोग स्वयं को भारतीय कहने के बजाय "हिन्दुस्तानी" कहते हैं। यहां सरनामी हिंदुस्तानी (अवधी और भोजपुरी की एक बोली) आधिकारिक भाषाओं में से एक है। होली के विपरीत दिवाली के दिन यहां कोई आधिकारिक राष्ट्रीय अवकाश नहीं होता है,लेकिन फिर भी दिवाली के पर्व को लेकर यहां रहने वाले हिंदुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं होती है।


यहां दिवाली के दिन लोग एक-दूसरे को मिठाइयाँ बाँटते हैं, शुभकामनाएं देते हैं, घरों की सफाई करते हैं तथा नए कपड़े पहनते हैं। साथ ही घरों को सुंदर रोशनी से सजाया जाता है तथा देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। तो आइए दिवाली के इस मौके पर हम इन चलचित्रों के जरिए सूरीनाम में मनाई जाने वाली दिवाली का आनंद प्राप्त करें।

संदर्भ:

https://tinyurl.com/57ckb6sz

https://tinyurl.com/3nrk6fnz

https://tinyurl.com/2p8u6bb8

https://tinyurl.com/3w3sdedk

https://tinyurl.com/yc4nnb4r