ब्रह्मा,विष्णु,महेश को समर्पित,8वीं शताब्दी का इंडोनेशिया में स्थित विशाल प्रम्बनन मंदिर

विचार I - धर्म (मिथक/अनुष्ठान)
02-06-2024 09:27 AM
Post Viewership from Post Date to 03- Jul-2024 (31st Day)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
2353 107 0 2460
* Please see metrics definition on bottom of this page.

इंडोनेशिया(Indonesia) में कुछ ऐसे विशाल मंदिर परिसर मौजूद हैं, जो भारत के साथ इंडोनेशिया के प्राचीन सम्बंध को स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त करते हैं।इसका एक महत्वपूर्ण उदाहरण इंडोनेशिया के जावा द्वीप (Java island) में स्थित प्रम्बनन मंदिर है, जिसकी स्थापना 8वीं शताब्दी के दौरान की गई थी। यह हिंदू मंदिर भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव को समर्पित  है तथा इसे यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। यह इंडोनेशिया का पहला सबसे बड़ा तथा दक्षिण पूर्व एशिया का दूसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर स्थल माना जाता है। इसकी विशेषता इसकी ऊंची और नुकीली वास्तुकला है।प्रम्बनन मंदिर परिसर में मूल रूप से 240 मंदिर संरचनाएं शामिल थीं, जो प्राचीन जावा की हिंदू कला और वास्तुकला की भव्यता का प्रतिनिधित्व करती थीं, और इसे इंडोनेशिया में शास्त्रीय काल की उत्कृष्ट कृति भी माना जाता है।


संदर्भ:

https://tinyurl.com/yeu5k5sa

https://tinyurl.com/bdzcpnaf

https://tinyurl.com/mr46a6nh

https://tinyurl.com/yzx6x2sw