समय - सीमा 267
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1051
मानव और उनके आविष्कार 814
भूगोल 260
जीव-जंतु 315
| Post Viewership from Post Date to 23- Sep-2023 (31st Day) | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 1955 | 582 | 0 | 2537 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
क्या ताश के पत्तों का खेल आपका भी पसंदीदा खेल है? हम ताश के पत्तों के खेल के बारे में जानते तो हैं, परंतु इसके अन्य स्वरूपों के बारे में बहुत कम ही जानते हैं। लगभग वर्ष 1896 से ब्रिज व्हिस्ट (Bridge whist), ऑक्शन ब्रिज (Auction bridge) और कॉन्ट्रैक्ट ब्रिज (Contract bridge) क्रमिक रूप से अंग्रेजी भाषी देशों के प्रमुख बौद्धिक कार्ड गेम (Card game) या पत्तों के खेल रहे हैं।
कॉन्ट्रैक्ट ब्रिज या ब्रिज, एक मानक 52-कार्ड या पत्तों का उपयोग करने वाला एक कार्ड गेम (Card game) है। इसके मूल प्रारूप में, इसे दो प्रतिस्पर्धी साझेदारियों में चार खिलाड़ियों द्वारा खेला जाता है। दुनिया भर में लाखों लोग संघ या क्लब (Club), प्रतियोगिताओं में , ऑनलाइन और घर पर दोस्तों के साथ ब्रिज खेलते हैं। इससे, यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय कार्ड खेलों में से एक बन गया है। वरिष्ठ नागरिकों के बीच भी यह प्रसिद्ध है। क्षेत्रीय स्तर पर कई निकाय इसे नियंत्रित करते हैं।
दुनिया भर में इस खेल के लाखों खिलाड़ियों के अलावा, वैश्विक ब्रिज महासंघ (World Bridge Federation) से संबद्ध कई राष्ट्रीय संघ आज मौजूद हैं। ये संघ, गंभीर प्रतिस्पर्धियों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित करते हैं। हम जानते ही हैं कि, कंप्यूटर और इंटरनेट के आगमन ने शिक्षा और खेल के नए अवसर प्रदान किए हैं। इस कारण, कुछ इंटरनेट वेबसाइट मान्यता प्राप्त ब्रिज प्रतियोगिताओं की मेजबानी करती हैं, जिनमें प्रतिभागी अंतर्राष्ट्रीय मास्टर पॉइंट (Master Point) अर्जित कर सकते हैं।
पत्तों के खेलों की इस श्रृंखला में वर्णित, पहले खेल को मूल रूप से ब्रिज कहा जाता था, लेकिन अब इसे बाद में विकसित कुछ खेलों से अलग करने के लिए, ब्रिज व्हिस्ट कहा जाता है। जब 1893 में यह न्यूयॉर्क (New York) तथा 1894 में लंदन (London) में लोकप्रिय हुआ, तो कार्ड के इस खेल ने तुरंत ही पुरुषों के कार्ड खेलों के संघों में अपनी जगह बना ली। फिर, 1900 से पहले यह श्रेष्ठ मिश्रित समारोहों का पसंदीदा मनोरंजक खेल बन गया था। ब्रिज व्हिस्ट को ऑक्शन ब्रिज द्वारा, लगभग समान तीव्रता के साथ प्रतिस्थापित किया गया था, जिसे 1904 के आसपास इंग्लैंड (England) में पेश किया गया था।
इसके पश्चात, 1907 से 1928 तक, ऑक्शन ब्रिज अब तक का सार्वभौमिक रूप से सबसे लोकप्रिय कार्ड खेल बन गया था। जब 1930 के आसपास कॉन्ट्रैक्ट ब्रिज ने इसकी जगह ले ली, और यह ख़त्म होने लगा, इस समय इसके कम से कम 1.5 करोड़ खिलाड़ी थे।
आइए, इन तीनों खेलों के बारे में पढ़ते हैं।
1.ब्रिज व्हिस्ट:
ब्रिज में, व्हिस्ट की तरह, दो साझेदारियों में चार खिलाड़ी भाग लेते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को 13 पत्ते बांटे जाते हैं। इसमें प्रयुक्त पत्ते ताश के पत्तों के समान ही होते हैं। ब्रिज व्हिस्ट में, पत्ते बांटे जाने के बाद, वितरक खेलने के लिए किसी विशेष ट्रंप सूट (Trump Suit) की घोषणा कर सकता है या इस कर्तव्य को अपने साथी को हस्तांतरित कर सकता है। ट्रंप सूट से यहां अभिप्राय, ताश के पत्तों के एक पूर्ण सेट (Set) से है।
2.ऑक्शन ब्रिज:
शुरुवात में ऑक्शन ब्रिज की विशेषताएं यह थीं कि, सभी चार खिलाड़ी ट्रंप सूट का नाम रखने के अधिकार के लिए बोली लगा सकते थे और उच्च बोली लगाने वाला या उसका साथी घोषणाकर्ता या वितरक बन जाता था। हालांकि, अन्य मामलों में ऑक्शन ब्रिज की प्रक्रिया में लगातार और बार-बार बदलाव होता रहा है।
3.कॉन्ट्रैक्ट ब्रिज:
अपनी प्रक्रिया में, कॉन्ट्रैक्ट ब्रिज ऑक्शन ब्रिज से केवल अंकों के हिसाब में भिन्न होता है। कॉन्ट्रैक्ट ब्रिज पर, घोषणाकर्ता द्वारा जीती गई तरकीबों के लिए खेल में तब तक अंक प्राप्त नहीं किए जा सकते है, जब तक कि घोषणाकर्ता का पक्ष पहले से ही उन तरकीबों को जीतने के लिए अनुबंधित न हो। ऑक्शन ब्रिज की तुलना में कॉन्ट्रैक्ट ब्रिज में चाल, दंड और बढ़ौती के मूल्य अधिक होते हैं। साथ ही, इस खेल में बोली लगाने और कॉन्ट्रैक्ट बनाने के लिए अधिक अंक दिए जाते हैं।
ब्रिज में कोई शारीरिक गतिविधि शामिल नहीं होती है। शतरंज की तरह ब्रिज भी एक बौद्धिक और कौशल का खेल है। माना जाता है कि ब्रिज बुढ़ापे में भी हमारे दिमाग को सतर्क रख सकता है।
वैसे, हमारे देश भारत के भी कई लोग ब्रिज खेल खेलते हैं। बंगाल, मुंबई और दिल्ली से बड़ी संख्या में ब्रिज खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। हमारे देश में देबाशीष रे एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए ख्याति अर्जित की है। वह ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया (Bridge Federation of India) के संयुक्त सचिव भी हैं।
दीपक पारेख तथा संजय भट्टाचार्य जैसे उत्साही ब्रिज खिलाड़ियों की रुचि और उत्साह के कारण 2012 में कॉरपोरेट ब्रिज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Corporate Bridge Association of India) का गठन हुआ।
ब्रिज अब भारत में भी एक स्थापित खेल है। यह केंद्रीय खेल मंत्रालय की प्राथमिकताओं की सूची में शामिल है। ब्रिज वर्ष 2018 से एशियाई खेलों का भी हिस्सा है। भारत में, अभी तक शतरंज ही एक लोकप्रिय दिमागी खेल था। हालांकि, अब कुछ दिग्गज निगम ब्रिज को एक वैकल्पिक ‘मस्तिष्क खेल’ के रूप में लोकप्रिय बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रिज काफ़ी व्यवस्थित है, और इसमें एक लोकप्रिय मस्तिष्क खेल बनने की काफी संभावनाएं हैं।
संदर्भ
https://tinyurl.com/bd275555
https://tinyurl.com/27w9mjwk
https://tinyurl.com/44yhy3pu
https://tinyurl.com/567cpr3n
चित्र संदर्भ
1. पत्तों के खेल ब्रिज को संदर्भित करता एक चित्रण (Wikimedia)
2. ब्रिज खेलते अमेरिकी नागरिकों को दर्शाता चित्रण (picryl)
3. कार्ड के साथ डुप्लिकेट बोर्ड को दर्शाता चित्रण (Wikimedia)
4. ब्रिज व्हिस्ट को दर्शाता चित्रण (Wikimedia)
5. ऑक्शन ब्रिज को दर्शाता चित्रण (Wikimedia)
6. कॉन्ट्रैक्ट पुल को दर्शाता चित्रण (Wikimedia)
7. ब्रिज खिलाडियों के लिए सजी टेबल को दर्शाता चित्रण (Wikimedia)